India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Tamilnadu News: तमिलनाडु के कक्कलूर इलाके की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हादसे में 3 तीन लोगों की मौत

12:18 AM Jun 01, 2024 IST
Advertisement

Tamilnadu News: इस समय भारत के कई हिस्से भीषण गर्मी और लू चपेट में है। भयानक और चिलचिलाती गर्मी से लोगों का जीवन बहुत प्रभावित हो रहा है। कई राज्यों में भयानक गर्मी के कारण लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य दर्दनाक गर्मी का सितम झेल रहे है। ऐसे में राज्य सरकारों ने गर्मी से निपटने के लिए अस्पताल में कई विशेष तैयारियां की है। अत्यधिक गर्मी और आसमानी कहर के कारण आग लगने की घटनाओं में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। इसी बीच तमिलनाडु से आग लगने की घटना आमने आ रही है। तमिलनाडु के कक्कलूर इलाके में पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 3 लोगों की मुत्यु हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वही, हादसे की सूचना मिलने पर दमकल की कई गाडियां मौके पर पहुंची। वीडियो में देखा जा सकता है कि बचावकर्मी आग पर काबू पाने के लिए बड़ी मशक्कत कर रहे है। वीडियो में आप देख सकते है आग पूरी इमारत में फैल चुकी है और फैक्ट्री में रखा सभी समान जल कर राख हो गया है।

Highlights:

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/06/ssstwitter.com_1717180293146.mp4

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article