India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Tata Group: टाटा ट्रस्ट्स को मिला नया चेयरमैन, जानिए कौन है नोएल टाटा

03:10 PM Oct 11, 2024 IST
Advertisement

Tata Group: रतन टाटा के मृत्यु केर बाद टाटा ट्रस्ट्स को नया चेयरमैन मिल गया। सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट्स ने रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को चेयरमैन नियुक्त किया है। नोएल 40 से अधिक वर्षों से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं। वह वर्तमान में टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड में शामिल हैं।

Highlights

टाटा ट्रस्ट्स को मिला नया चेयरमैन

दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा ‘टाटा ट्रस्ट्स’ के नए चेयरमैन होंगे। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नोएल को शुक्रवार को हुई बैठक में ‘टाटा ट्रस्ट्स’ की अगुवाई करने के लिए चुना गया। ‘टाटा ट्रस्ट्स’ के पास सामूहिक रूप से टाटा संस का स्वामित्व है। रतन टाटा (86) का बुधवार रात निधन हो गया था, जिसके बाद उनके उत्तराधिकारी का चयन करने के लिए निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की गई। खुदरा कारोबार ट्रेंट के प्रमुख नोएल की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है।

टाटा ट्रस्ट के 11वें अध्यक्ष बने नोएल टाटा

इस नियुक्ति के साथ ही नोएल सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के 11वें अध्यक्ष और सर रतन टाटा ट्रस्ट के छठे अध्यक्ष बन गए हैं। नोएल टाटा की टाटा ट्रस्ट के कामकाज में बेहद एक्टिव भूमिका रही है। मौजूदा समय में वे सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं जो टाटा ट्रस्ट के अंदर ही आता है। ये ट्रस्ट टाटा समूह की परोपकार से जुड़ी गतिविधियों को तो मैनेज करती ही है साथ ही टाटा संस जो टाटा ग्रुप की पैरेंट कंपनी है उसमें भी टाटा ट्रस्ट की 66 फीसदी की हिस्सेदारी है।

500 मिलियन डॉलर से 3 बिलियन डॉलर की ग्रोथ

नोएल टाटा, टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, टाटा इंवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चैयरमैन हैं साथ ही टाटा स्टील और टाइटन के वाइस चैयरमैन हैं। उनके कार्यकाल में ट्रेंट की सफलता की चर्चा इन दोनों चारों तरफ है। ट्रेंट का मार्केट कैप 2.93 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है। टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के नोएल टाटा अगस्त 2010 से लेकर नवंबर 2021 तक मैनेजिंग डायरेक्टर रहे और उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी का टर्नओवर 500 मिलियन डॉलर से बढ़कर 3 बिलियन डॉलर हो गया।

रतन टाटा की निधन के बाद नए चेयरमैन की नितुक्ति

बुधवार की रात रतन टाटा का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में निधन हो गया था। कल उनका अंतिम संस्‍कार किया गया। पूरे देशवासियों ने उन्‍हें नम आंखों से विदाई दी। आज मुंबई में एक बैठक के दौरान उनके सौतेले भाई नोएल टाटा का टाटा ट्रस्‍ट का चेयरमैन नियुक्‍त कर दिया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते 

Advertisement
Next Article