Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

आतंकवाद पर गरजे द ग्रेट खली, पहलगाम हमले पर जताया गहरा दुख

द ग्रेट खली ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की

09:35 AM May 27, 2025 IST | Aishwarya Raj

द ग्रेट खली ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की

WWE के पूर्व चैंपियन द ग्रेट खली ने करनाल में पहलगाम आतंकी हमले पर गहरा दुख जताया। उन्होंने निर्दोषों की हत्या को निंदनीय बताते हुए भारतीय सेना की वीरता की सराहना की। खली ने शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें देश का सच्चा गौरव बताया।

WWE के पूर्व चैंपियन द ग्रेट खली आज करनाल के लघु सचिवालय पहुंचे और हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने धर्म और नाम पूछकर निर्दोष लोगों की हत्या की, जो बेहद निंदनीय और अमानवीय है। खली ने भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा कि हमारी सेना ने आतंकियों को उनके ठिकानों पर जाकर ऐसा जवाब दिया है कि वे अब दोबारा भारत की ओर देखने से भी डरेंगे। खली ने शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें देश का सच्चा गौरव बताया। उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी उनसे कई बार मिल चुके हैं।

धर्म के नाम पर हत्याएं

द ग्रेट खली ने स्पष्ट रूप से कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में धर्म और नाम पूछकर निर्दोष लोगों को मारा, जो किसी भी मानवता के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि इस बर्बर घटना के बाद भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों पर जबरदस्त कार्रवाई की और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। खली ने कहा, “अब पाकिस्तान और उसके आतंकी भारत की ओर आंख उठाकर देखने से पहले सौ बार सोचेंगे।”

The Great Khali की टोल प्लाजा कर्मचारियों से हुई भंयकर लड़ाई, वीडियो वायरल होने के बाद रेसलर ने दी सफाई

भारत को किसी सहारे की जरूरत नहीं

द ग्रेट खली ने गर्व से कहा कि भारत को किसी अन्य देश की सहायता की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “भारत अकेला भी अपने दुश्मनों को जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है।” उन्होंने कुछ देशों पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए कहा कि कई देश आतंकवाद का समर्थन करते हैं, लेकिन भारत आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा है और रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Next Article