India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि वर्ष 2047 तक भारत विश्व गुरु बन जायेगा - उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

01:39 AM Sep 15, 2023 IST
Advertisement
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ये एलान किया है कि वर्ष 2047 तक भारत विश्व गुरु बन जायेगा। जी हाँ , उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बताया कि  मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि वर्ष 2047 तक भारत विश्व गुरु (दुनिया का शीर्ष) बन जाएगा।
देश के कच्चे माल को बाहर न जाने दें जो देश के विकास के लिए आवश्यक है – धनखड़
आपको बता दे कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़अजमेर में मार्बल सिटी किशनगढ़ स्थित मार्बल एसोसिएशन द्वारा आयोजित हृदयअभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में कोई ऐसा काम नहीं है जो भारत नहीं कर सकता। यहां एक के बाद एक निर्माण और विकास कार्य देखने को मिल रहे हैं। देश में अभूतपूर्व बदलावों और उपलब्धियों के कारण भारत पांचवीं आर्थिक महाशक्ति बनकर उभरा है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से भारत से प्रेम करने और भारतीय होने पर गर्व करने का आह्वान किया। साथ ही देश के कच्चे माल को बाहर न जाने दें जो देश के विकास के लिए आवश्यक है। देश के प्रत्येक नागरिक को आर्थिक राष्ट्रवाद को ध्यान में रखना होगा।
आपकी चुप्पी आने वाली पीढ़ियों के लिए घातक साबित हो सकती है – उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीति करते हैं जबकि कुछ लोग भारत की उपलब्धियों से परेशान हो रहे हैं। वे जो चाहें राजनीति कर सकते हैं लेकिन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। उन्होंने कहा वन नेशन. एक चुनाव पर सबकी राय अलग-अलग हो सकती है, लेकिन सदन में इस पर चर्चा न करना लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं है। सदन संवाद और चर्चा के लिए है, अशांति के लिए नहीं और जब ऐसी मानसिकता वाले लोग हावी हों तो यह जरूरी हो जाता है कि आम आदमी अपनी चुप्पी न तोड़ें और अपनी बात रखें, अन्यथा आपकी चुप्पी आने वाली पीढ़ियों के लिए घातक साबित हो सकती है। 
किशनगढ़ विधायक के रूप में अपने दिनों को याद करते हुए जगदीप धनखड़ ने कहा कि भले ही मेरा जन्म गांव में हुआ, मेरी पढ़ाई सैनिक स्कूल में हुई, लेकिन राजनीति की शिक्षा उन्हें किशनगढ़ से ही मिली। उन्होंने कहा कि किशनगढ़ से मेरा हमेशा से लगाव रहा है और मैं इसका ऋणी हूं। उन्होंने कहा कि जब वे विधायक थे तो मार्बल सिटी विकास की ओर अग्रसर थी और आज यह जानकर बहुत खुशी हो रही है कि यहां का मार्बल बाजार एशिया का सबसे बड़ा बाजार है। उन्होंने मार्बल व्यवसायी अशोक पाटनी की चुंबकीय शक्ति का वर्णन करते हुए कहा कि उनकी बदौलत आज हजारों मार्बल गैंगसा स्थापित हो गये हैं.
मार्बल सिटी के विकास में एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनका बड़ा योगदान है
इससे पहले उद्योगपति अशोक पाटनी ने श्री धनखड़ का स्वागत किया और कहा कि मार्बल सिटी के विकास में एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनका बड़ा योगदान है। उन्होंने धनखड़ को बताया कि किशनगढ़ में खनन कार्य नहीं किया जाता है और पर्यावरण का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। बता दे कि धनखड़ को विदेशी आभा से सुसज्जित डंपिंग यार्ड के बारे में भी जानकारी दी गई। मार्बल एसोसिएशन परिसर में पहुंचकर धनखड़ ने यहां पौधारोपण भी किया।
Advertisement
Next Article