IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

उद्धव गुट के नेता अभिषेक घोसालकर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली, घटना का वीडियो आया सामने... देखें

12:18 AM Feb 09, 2024 IST
Advertisement

महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खबरों के मुताबिक, शिवसेना (यूबीटी) नेता विनोद घोसालकर के बेटे और पूर्व पार्षद अभिषेक घोसालकर की हत्या हो गई है। इस हमले के दौरान अभिषेक घोसालकर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। ये घटना गुरुवार को शाम को मुंबई में दहिसर इलाके में हुई है। वही, फायरिंग के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली है। उनपर हमला करने वाले शख्स का नाम 'मोरिस भाई' बताया गया है।
घटना के वक्त फेसबुक पर थे लाइव
बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त अभिषेक उसी हमलावर के साथ बैठकर फेसबुक लाइव कर रहे थे। इस को लेकर घटना का वीडियो भी सामने आया है। साथ ही अब पुलिस इस पुरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
अभिषेक घोसालकर को लगी थी 3 गोलियां
मिली जानकारी के अनुसार , अभिषेक घोसालकर को घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस हमले मे अभिषेक को 3 गोलियां लगी थी। वही, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अभिषेक घोसालकर जिस शख्स के साथ बैठकर कर रहे थे फेसबुक लाइव, उसी ने मारी गोली
बता दे कि कि वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक घोसालकर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला कोई और नहीं था, बल्कि जिस शख्स (मोरिस भाई) के साथ वे बैठकर फेसबुक लाइव कर रहे थे। उसी ने ताबड़तोड़ तारीके से गोलियां बरसा दीं। साथ ही वीडियो में गोली लगने पर अभिषेक घोसालकर के मुंह से चीख भी निकली। अभिषेक के पहली गोली उन्हें पेट में लगी।

राज्य में कानून का कोई डर नहीं बचा - संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने सोशल मीडिया पर घटना की निंदा की और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की। घटना को चौंकाने वाला बताते हुए, संजय राउत ने कहा कि राज्य में कानून का कोई डर नहीं बचा है।

आपको बता दे कि अभिषेक घोसालकर के पिता विनोद घोसालकर साल 2009 में शिवसेना के टिकट पर जीतकर विधायक बने थे। इससे पहले वह ग्रेटर मुंबई इलाके में पार्षद थे। वर्तमान में अभिषेक घोसालकर भी पार्षद थे।

 

Advertisement
Next Article