India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

राहुल गांधी समेत इन नेताओं ने इंदिरा गांधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

11:02 AM Nov 19, 2023 IST
Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी ने रविवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

HIGHLIGHTS POINTS :

आज पूरा देश भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को मना रहा है।जहां उनकी याद में कई नेतागण उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। फिर चाहे भाजपा से पीएम मोदी हो या फिर कांग्रेस से राहुल गाँधी। सभी उनकी याद में उनको जन्मदिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी ने रविवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

शक्ति, साहस और कुशल नेतृत्व की मिसाल रहीं इंदिरा गाँधी

खड़गे तथा कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल तथा अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की समाधि शक्ति स्थल जाकर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कांग्रेस ने अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट कर कहा ‘‘शक्ति, साहस और कुशल नेतृत्व की मिसाल रहीं भारत की‘आयरन लेडी’इंदिरा गांधी जी को आज पूरा देश याद कर रहा है।‘‘ पार्टी ने शीर्ष कांग्रेस नेताओं के शक्ति स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करने का एक वीडियो जारी कर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article