W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

असम में एक से अधिक शादी करने वालों को सरकारी नौकरी से किया जाएगा बर्खास्त, कल्याणकारी योजनाओं पर भी लगेगी रोक

07:44 PM Jul 10, 2026 IST | Rohit Singh
असम में एक से अधिक शादी करने वालों को सरकारी नौकरी से किया जाएगा बर्खास्त  कल्याणकारी योजनाओं पर भी लगेगी रोक
Assam Polygamy Policy

Assam Polygamy Policy : असम की भाजपा सरकार ने बहुविवाह के खिलाफ जंग में अब तक का सबसे बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को विधानसभा में 2026-27 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जयंता मल्ला बरुआ ने बहुविवाह करने वालों पर ऐसा प्रस्ताव रखा जिससे हड़कंप मच गया है।

Advertisement

एक से अधिक शादी करने वालों की खैर नहीं

Polygamy in Assam
Polygamy in Assam

सरकार ने प्रस्ताव दिया है कि अगर राज्य का कोई भी सरकारी कर्मचारी बहुविवाह का दोषी पाया जाता है, तो उसे सीधे नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, आम जनता में भी जो लोग इस प्रथा का पालन करेंगे, उन्हें असम सरकार की किसी भी कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

Advertisement

महिला सशक्तिकरण और लैंगिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए लाया गया यह कड़ा नियम असम सेवा नियम, 1964 में संशोधन करके लागू किया जाएगा।

Advertisement

योजनाओं के लाभ पर पूरी तरह रोक

Assam Polygamy Rules
Assam Polygamy Rules

वित्त मंत्री बरुआ ने बजट भाषण में साफ किया कि ईमानदारी और जिम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। नए प्रस्ताव के तहत, केवल बहुविवाह ही नहीं, बल्कि किसी भी आपराधिक कानून के तहत दोषी ठहराया गया कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।

इसके अलावा, असम विधानसभा में पिछले साल ही 'बहुविवाह निषेध विधेयक, 2025' पारित किया गया था। इस कानून का मकसद पहली शादी के वैध रहते हुए दूसरी शादी करने वालों को रोकना है। इसमें दोषी पाए जाने पर सात साल तक की कैद और भारी जुर्माने का कड़ा प्रावधान पहले से ही तय है।

यह भी पढ़ें - मद्रास हाई कोर्ट ने कथित हॉर्स-ट्रेडिंग मामले में पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी को सशर्त अग्रिम जमानत दी

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×