Breaking : Twisha डेथ केस में Giribala Singh और Samarth को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, कोर्ट का बड़ा आदेश
Twisha mother in law shouts in court: ट्विशा शर्मा केस (Twisha Sharma Death Case) में अब नया मोड़ सामने आया है। भोपाल की जिला कोर्ट ने पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह (Judge Giribala Singh) और उनके बेटे समर्थ सिंह को 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने का बड़ा फैसला सुनाया है। सेशन जज शोभना भालवी की पीठ ने ने यह फैसला सुनाया। इससे पहले दोनों को 29 मई तक CBI अपने हिरासत में रखकर पूछताछ कर रही थी।
गिरिबाला और समर्थ की गिरफ्तारी

बता दें कि पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) को 27 मई को उनके घर से दबोचा गया। हालांकि, समर्थ सिंह खुद थाने आकर सरेंडर किया था। सीबीआई ने 7 घंटे से अधिक समय तक उनसे कई पहलुओं के आधार पर पूछताछ की। गिरफ्तारी के समय MP हाई कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका भी रद्द कर दी। गिरिबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह को 12 मई को Twisha Sharma की मौत के बाद लापता रहने के सात दिनों के बाद 22 मई को जबलपुर से अरेस्ट किया गया।
23 मई को समर्थ को पहले भोपाल की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की कोर्ट में पेश किया गया। बाद में कोर्ट ने उन्हें 29 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। इसके बाद CBI ने आगे की पूछताछ के लिए उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी, जसी मंजूरी भी मिल गई।
Twisha Sharma Case Update: CBI जांच और फॉरेंसिक प्रक्रिया
Twisha Sharma केस के अनुसार, CBI ने कथित आरोप पति समर्थ को अपराध स्थल पर ले जाकर विस्तृत फॉरेंसिक जांच की। टीम ने कटारा हिल्स में स्थित घर पर कई घंटे बिताए, जहाँ उन्होंने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की, सबूत इकट्ठा किए, और 12 मई की रात की घटनाओं के संबंध में समर्थ से पूछताछ की। जानकारी के अनुसार, ट्विशा शर्मा कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में फंदे से लटकी हुई मिली थीं। उनके परिवार ने उनके पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। परिणामस्वरूप, अब इस पूरे मामले की जाँच CBI द्वारा की जा रही है। अदालत ने दोनों कथित आरोपी को 16 जून तक न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया है।

Join Channel