'PoK जल्द भारत में होगा शामिल', AIIO प्रमुख Umer Ahmed Ilyasi के बयान से Pakistan की उड़ी नींद
Umer Ahmed Ilyasi Statement On PoK: ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के मुखिया इमाम उमर अहमद इल्यासी ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर एक बड़ी बात कही है, जिससे पाक सरकार की नींद उड़ गई। उन्होंने कहा कि पीओके (POK) बहुत जल्द फिर से भारत का हिस्सा बनने वाला है। इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद काफी बदलाव देखे जा रहे हैं और वहां तेजी से विकास कार्य जारी है।
"POK की जल्द होगी घर वापसी"
Srinagar, Jammu & Kashmir: On the West Asia crisis, All India Imam Organisation Chief Imam, Imam Umer Ahmed Ilyasi, says, "War is not a solution in any way; it only causes destruction and leads to the killing of humanity... I hope PM Narendra Modi will mediate to help stop the… pic.twitter.com/BjXPbhv14E
— IANS (@ians_india) April 3, 2026
बता दें कि अपने भाषण के दौरान उमर अहमद इलियासी ने कहा कि POK भारत का अहम हिस्सा है और वहां के लोग खुद भारत आना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वहां के लोग जनमत संग्रह की बहुत समय से मांग कर रहे हैं। POK हमेशा से भारत से जुड़ने की इच्छा रख रहा हैं। इलियासी ने यह भी कहा कि POK के लोग जम्मू-कश्मीर में हो रहे विकास को बहुत अच्छे से देख रहे हैं और इससे काफी प्रभावित भी हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया, "ईश्वर की कृपा से बहुत जल्द उनका घर वापसी संभव होगी।"
Umer Ahmed Ilyasi Statement On PoK: "युद्ध केवल विनाश लाता है"

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग पर उमेर अहमद इलियासी ने आगे कहा कि युद्ध हमेशा केवल नुकसान और विनाश लाता है। उन्होंने आशा जताई कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस स्थिति में शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उनका मानना है कि जल्दी ही स्थिति सुधरेंगे और स्थायी शांति बनेगी।
इस दौरान उन्होंने पिछले साल 2025 पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भी बात की, जिसमें 25 पर्यटकों और एक स्थानीय व्यक्ति की धर्म पूछकर कत्ल किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि इस घटना के बाद कुछ वक्त के लिए वहां पर्यटन पर असर देखने को मिला था। हालांकि, उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कश्मीर जरूर जाएं। अब कश्मीर में डर का माहौल नहीं है और स्थिति भी सामान्य हैं।
यह भी पढ़ें: सोना हुआ महंगा या सस्ता? 4 अप्रैल 2026 के लेटेस्ट Gold- Silver रेट देखें

Join Channel