IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ में मनीमाजरा जल आपूर्ति परियोजना का करेंगे उद्घाटन

03:21 AM Aug 04, 2024 IST
Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को मनीमाजरा जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना के जरिए मनीमाजरा के निवासियों को 24 घंटे पानी की आपूर्ति मिलेगी और दूषित पानी की समस्या का समाधान भी होगा। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद रहेंगे।

अधिकारियों के अनुसार, 75 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की गई इस परियोजना से मनीमाजरा के एक लाख से अधिक निवासियों को लाभ मिलेगा। इसमें मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, शिवालिक एन्क्लेव, इंदिरा कॉलोनी और शास्त्री नगर में रहने वाले लोग भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ के तहत इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य निरंतर उच्च दबाव आपूर्ति के माध्यम से पानी के भंडारण को कम कर पानी की बर्बादी को रोकना है। इसके अतिरिक्त, परियोजना के अन्य लक्ष्यों में रिसाव में कमी, स्मार्ट मीटरिंग, भूजल पर निर्भरता को सीमित करना, और ऊर्जा खपत की निगरानी के जरिए जल संवर्धन शामिल हैं। इस परियोजना के तहत कुल 22 किलोमीटर लंबी जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाई गई है और दो भूमिगत जलाशय बनाए गए हैं।

Advertisement
Next Article