India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

UP Road Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, 29 घायल

04:45 PM Aug 18, 2024 IST
Advertisement

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 29 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

Highlights

UP के बुलंदशहर में भीषण Road Accident

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस और मैक्स गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद की कंपनी में कार्यरत लोग रक्षाबंधन पर्व पर घर जा रहे थे। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गए। हादसे में लोगों की मृत्यु भी हुई है।

मौके पर पुलिस पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया

एसपी रोहित मिश्रा ने बताया कि बुलदंशहर और सलेमपुर रोड पर रविवार सुबह करीब 10.30 बजे सड़क हादसा हुआ। प्राइवेट बस और पिकअप की जोरदार टक्कर हुई, जिसके कारण सड़क दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

Road Accident में 10 लोगों की मौत, अन्य 29 घायल

हादसे(Road Accident) में 29 लोग घायल हैं, जिनमें से 7 लोगों को मेरठ इलाज के लिए भेजा गया है। बाकी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस विभाग और चिकित्सा टीम घायलों पर नजर बनाए हुए है। मामले की जांच की जा रही है। घटना में जान गंवाने वाले 10 लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

सड़क हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो उठे। गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया है। हादसे की सूचना पर डीएम और एसएसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article