For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

US: भारत अब पीछे नहीं चलता, बल्कि नेतृत्व करता है- न्यूयॉर्क में बोले PM मोदी

12:30 AM Sep 23, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
us  भारत अब पीछे नहीं चलता  बल्कि नेतृत्व करता है  न्यूयॉर्क में बोले pm मोदी

US: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे के दूसरे दिन रविवार (22 सितंबर 2024) को न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। न्यूयॉर्क के नासाउ वेटरंस कॉलेजियम पहुंचने के बाद हजारों लोगों की भीड़ मोदी-मोदी के नारे के साथ पीएम का स्वागत किया। इसके बाद अमेरिका और भारत दोनों देशों का राष्ट्रगान बजाया गया। भारतीय मूल को लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, आज दुनिया का हर मोबाइल ब्रांड करीब-करीब मेड इन इंडिया वाला है। आज हम मोबाइल एक्सपोर्ट करते हैं। अब भारत पीछे नहीं चलता है। भारत नई व्यवस्थाएं बनाकर नेतृत्व करता है। अब भारत में लोग जेब से पैसे निकालकर नहीं बल्कि डिजिटल पेमेंट करते हैं। डॉक्यूमेंट्स भी डिजिटल रखते हैं। भारत अब रुकने वाला नही है।

भारत को दुनिया सुनती है- PM मोदी

न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज हमारी साझेदारी पूरी दुनिया के साथ बढ़ रही है। पहले भारत सबसे समान दूरी की नीति पर चलता था। अब भारत सबसे समान नजदीकी की नीति पर चल रहा है। हम ग्लोबल साउथ की भी एक मजबूत आवाज हैं। आज जब भारत वैश्विक मंच पर कुछ कहता है, तो दुनिया सुनती है। कुछ समय पहले जब मैंने कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है, तो इसकी गंभीरता को सभी ने समझा था।

आज भारत अवसरों की धरती है

न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, भारत आज अवसरों की धरती है, अब भारत अवसरों का इंतजार नहीं करता। अब भारत अवसरों का निर्माण करता है।

भारत का मेट्रो नेटवर्क दुनिया में दूसरे स्थान पर- PM मोदी

न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 2014 में भारत के सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो थी आज 23 शहरों में मेट्रो है, आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क भारत में है और इसका हर रोज़ विस्तार हो रहा है। 2014 में 100 से भी कम ग्राम पंचायतों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी थी आज 2 लाख से भी ज्यादा पंचायतों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी है। जिस काम में पहले सालों लग जाते थे अब महीनों में हो रहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×