India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Lok Sabha Elections की तैयारियों को लेकर BJP की बैठक में शामिल नहीं हुईं वसुंधरा राजे

04:59 AM Jan 13, 2024 IST
Advertisement

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता वसुंधरा राजे शुक्रवार को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के लिए यहां आयोजित पार्टी बैठक में शामिल नहीं हुईं।
सूत्रों के मुताबिक, राजे अपनी बहू की बीमारी के कारण यहां एक होटल में आयोजित बैठक में नहीं पहुंचीं।
बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राज्य भाजपा इकाई के अध्यक्ष सी.पी. जोशी, राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अर्जुन राम मेघवाल तथा अन्य उपस्थित थे।
कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि भाजपा हर चुनाव को चुनौती के रूप में लेती है। हम इस बार 25 की 25 लोकसभा सीटें जीतेंगे।

Advertisement
Next Article