India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

CM विष्णुदेव साय ने संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस पर साधा निशाना

04:00 PM May 05, 2024 IST
Vishnu Deo Sai press conference
Advertisement

Vishnu Deo Sai press conference: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने न केवल आम लोगों, बल्कि अपने नेताओं का भी विश्वास खो दिया है।

 

Highlights

. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर निशाना

. अपने नेताओं का भी विश्वास खो चुकी है कांग्रेस- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संवाददाता सम्मेलन को किया संबोधित

 

रविवार 5 मई को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय( Vishnu Deo Sai press conference) ने स्थानीय भाजपा कार्यालय एकात्मा परिसर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में सभी 11 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी। छत्तीसगढ़ में आम चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के मतदान के लिए रविवार प्रचार का अंतिम दिन है। राज्य की सात लोकसभा सीट के लिए सात मई को मतदान होगा।

यह मेरे लिए अनूठा चुनाव है- विष्णुदेव साय

राज्य में कुल 11 संसदीय सीट के लिए तीन चरणों में चुनाव कराया जा रहा है और पहले दो चरणों में चार सीट पर मतदान हुआ। सीएम विष्णु साय ने कहा, ‘‘यह मेरे लिए अनूठा चुनाव है, क्योंकि पहली बार मैं प्रचार के दौरान एक मुख्यमंत्री के तौर पर लोगों से जुड़ा हूं। मैंने 20 मार्च से चार मई तक चुनाव प्रचार करते हुए 45 दिनों में 64 जनसभाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के 11 सम्मेलनों को संबोधित किया तथा विभिन्न समुदायों की 26 बैठकों में हिस्सा लिया।’’ और उन्होंने बताया कि वह रविवार को दो और जनसभाओं में भाग लेंगे।

अपने नेताओं का भी विश्वास खो चुकी है कांग्रेस -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

उन्होंने कहा, ‘‘हमने मोदी सरकार के 10 वर्ष और छत्तीसगढ़ में नव-निर्वाचित भाजपा सरकार के तीन महीनों की उपलब्धियों पर जोर दिया। हमें लोगों से जो प्रतिक्रिया मिली है, वह दर्शाती है कि हम राज्य में सभी 11 सीट पर जीत दर्ज करेंगे।’’ विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस राज्य तथा देश में न केवल आम लोगों, बल्कि अपने नेताओं तक का विश्वास खो चुकी है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस के महापौर से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व विधायक तक हजारों नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। साय ने कांग्रेस पर अपने प्रचार अभियान के दौरान गलत सूचना और झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article