India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Vocal for Local: इस दीवाली पर निकलेगा चीन का दिवाला, स्वदेशी उत्पादों को पसंद कर रहे लोग

06:04 AM Nov 11, 2023 IST
Advertisement

दीवाली पर इस बार पर्यावरण के अनुकूल और भारत में बने उत्पादों का चलन दिख रहा है और मुंबईवासी शहर के कुछ प्रसिद्ध बाज़ारों में त्योहार के लिए ऐसी आवश्यक वस्तुएं खरीद रहे हैं, जो पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं हों। बाजारों में मोमबत्तियों से लेकर दीयों और रंगोलियों से लेकर लालटेनों तक दीवाली से संबंधित सामग्री की भरमार है और इस बार जोर भारत में बने उत्पादों पर है।

वोकल फॉर लॉकल पर जोर देते - PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फॉर लॉकल पर जोर देते हुए मन की बात में ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील की थी। पीएम मोदी की इस अपील का असर अब लोगों पर नजर आने लगा है। लोग ज्यादातर भारतीय उत्पादों को ही खरीद रहे हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर कहा कि यह त्योहार आत्मनिर्भर भारत का सूत्रपात करता है! इस ट्वीट के बाद से स्थानीय स्तर पर बने सामानों की खरीदारी में इजाफा हो सकता है और चीन के सामान की खरीदारी ना के बराबर हो सकती है। जिसकी वजह से चीन को एक लाख करोड़ रुपए के नुकसान की संभावना है।

वोकल फॉर लोकल की सिफारिश
इस सप्ताह की शुरुआत में पीएम मोदी ने लोगों से स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों को खरीदने और फिर नमो ऐप पर उत्पाद या उसके निर्माता के साथ एक सेल्फी पोस्ट करने का आग्रह किया था। एक्स पर एक पोस्ट में, मोदी ने कहा कि “इस दिवाली, आइए हम NaMo ऐप पर #VocalForLocal थ्रेड्स के साथ भारत की उद्यमशीलता और रचनात्मक भावना का जश्न मनाएं।

Advertisement
Next Article