बिरयानी का लालच देकर भिखारियों से कराया जा रहा था स्पर्म डोनेशन? हैदराबाद की घटना से मचा हड़कंप
हैदराबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आपका दिमाग हिल जाएगा। शहर के सिकंदराबाद में एक निजी स्पर्म बैंक को लेकर खबर है कि वहां जबरन भिखारियों को बिरयानी का लालच देकर उनसे स्पर्म लिया जा रहा था, यह मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन भी हैरान हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी।
इतना ही नहीं पुलिस को इस मामले की लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सड़क किनारे भीख मांगने वाले भिखारियों को खाने-पीने का लालच देकर उनसे स्पर्म लिया जा रहा है। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कई जगह पर छापा मारा और कार्रवाई शुरू की। शुरुआती जांच में कई ऐसे सबूत मिले हैं, जिनकी अब गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है।
बिरयानी के बदले कराया जाता था जबरन स्पर्म डोनेशन

पुलिस जांच में सामने आया कि गरीब, बेघर और भीख मांगकर अपना जीवन यापन करने वाले लोगों को फ्री में खाना और बिरयानी का लालच दिया जाता था। इसके बदले स्पर्म डोनेशन क्लिनिक उनसे जबरन स्पर्म लेती थी। इसके अलावा, भिखारियों को लगा कि जब उन्हें फ्री खाना मिल रहा है, तो उसे क्यों न खाया जाए। हालांकि, वे इसके पीछे के असली मकसद को नहीं समझ पाए। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गैर-कानूनी काम में कौन-कौन शामिल था और यह किसके कहने पर किया जा रहा था। क्या जरूरतमंद लोग अपनी मर्जी से यह काम कर रहे थे या उनसे खाने के बदले जबरन यह करवाया जा रहा था।
पुलिस ने घटना को लेकर क्या-क्या कहा?
बता दें कि जब पुलिस इस मामले को गंभीरता से देखते हुए कार्रवाई शुरू की तो छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज, रजिस्टर और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड मिले। अधिकारियों ने इस घटना को लेकर बताया कि सभी रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि जब कोई भिखारी या जरूरतमंद लोग उस क्लीक्निक की लालच पर वहां आता तो उसे बिरियानी खिलाया जाता उसके बाद उन्हें एक वाशरूम में बंद कर दिया जाता था, और कहा जाता था कि फ्री में बरियानी नहीं मिलती इसके बदले अपना स्पर्म दे कर बाहर जाओ।
वहीं अगर जांच में किसी तरह की गैरकानूनी गतिविधि निकल कर आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। यह मामला सामने आने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।
ये भी पढ़ें: दूसरी जाति के युवक से शादी करना चाहती थी बेटी, भाई और मां ने मिलकर की हत्या; बचने के लिए रची नौटंकी

Join Channel