India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

West Bengal: भाजपा ने कूचबिहार में महिला नेता के उत्पीड़न मामले में सीबीआई जांच की मांग की

09:10 PM Jun 29, 2024 IST
Advertisement

West Bengal: पश्चिम बंगाल भाजपा की प्रदेश महासचिव अग्निमित्रा पॉल ने शनिवार को कूचबिहार जिले में पार्टी की एक महिला नेता को निर्वस्त्र करने और शारीरिक यातना देने की कथित घटना की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की और पुलिस पर असली अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

Highlights

 

West Bengal के महिला उत्पीड़न मामले में अग्निमित्रा पॉल का दावा

पश्चिम बंगाल(West Bengal) में कूचबिहार जिले के माथाभांगा इलाके में भाजपा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाली अग्निमित्रा पॉल(Agnimitra Paul) ने महिला नेता के उत्पीड़न मामले में दावा किया कि पार्टी की स्थानीय इकाई के अल्पसंख्यक मोर्चा की अध्यक्ष महिला को 25 जून को टीएमसी के बदमाशों ने उस समय पीटा और निर्वस्त्र कर दिया, जब वह खेत में मवेशी चरा रही थी।

महिला नेता को तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता द्वारा किया गया प्रताड़ित

अग्निमित्रा पॉल ने कहा, ‘‘एक महिला मुख्यमंत्री के शासन में, बंगाल की माताओं, बहनों और अल्पसंख्यक समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली एक महिला को तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता और उसके सहयोगियों द्वारा सरेआम पीटा गया, निर्वस्त्र किया गया और गाली दी गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस और सरकार एक महिला के खिलाफ इस तरह की भीषण हिंसा पर आंखें मूंदे हुए हैं। हमें इस प्रशासन पर कोई भरोसा नहीं है। हम सीबीआई जांच की मांग करते हैं।’’पॉल और अन्य भाजपा नेताओं ने पुलिस लाइन के पास चौपटी में कुछ देर के लिए सड़क अवरुद्ध कर दिया और बाद में अपर पुलिस अधीक्षक और संबंधित महिला से मुलाकात की।

यह घटना घरेलू विवाद का मामला लग रहा- पुलिस अधिकारी

पश्चिम बंगाल(West Bengal) के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना घरेलू विवाद का मामला लग रहा है और प्राथमिकी में नामजद दस लोगों में से सात को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बाकी तीन को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता पार्थ प्रतीम रॉय ने भाजपा के दावों का खंडन करते हुए कहा कि वे कूचबिहार में लोकसभा चुनाव में हार के बाद पारिवारिक विवाद का राजनीतिकरण कर रहे हैं।



केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार का आरोप

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल(West Bengal)  सरकार घटना से ध्यान भटका रही है। मजूमदार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने निजी रूप से पीड़ित महिला से बात की है। हम कोलकाता में उसके इलाज की व्यवस्था कर रहे हैं।’’ तृणमूल के प्रवक्ता त्रिनंकुर भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा चुनावी हार के बाद बंगाल में शांति भंग करने और राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए हर छोटी-मोटी घटना का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा नेता बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। हर दुर्भाग्यपूर्ण घटना में पुलिस कार्रवाई करती है और दोषियों को पकड़ती है। हालांकि, वे लोग हमारी पार्टी से जुड़े नहीं हैं।’’

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article