India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

पश्चिम बंगाल हमारा है, न्याय के लिए देश के युवाओं को लड़ाई लड़नी चाहिए : विवेक अग्निहोत्री

09:05 AM Aug 22, 2024 IST
Advertisement

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुए घिनौने अपराध के खिलाफ एक प्रदर्शन रैली में शामिल होने के लिए फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री बुधवार को यहां आए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल हमारा है और न्याय के लिए देश के युवाओं को लड़ाई लड़नी चाहिए। ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना को लेकर बंगाल सहित पूरे देश के लोगों में आक्रोश है। वास्तविक मुद्दे को लेकर फिल्म बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री ने मीडिया से कहा, "ऐसे मामलों में महिलाओं को न्याय नहीं मिलता है, सिर्फ दिखावा होता है। देश हमारा है, पश्चिम बंगाल हमारा है। न्याय के लिए देश के युवाओं को लड़ाई लड़नी चाहिए।"

माफिया आज तृणमूल कांग्रेस के साथ - विवेक अग्निहोत्री



उन्होंने आगे कहा कि देश की आजादी के पहले से पश्चिम बंगाल में रेप को राजनीतिक हथियार के रूप में यहां के माफियाओं के लिए उपयोग किया जाता था। देश आजाद हुआ, तो माफिया पाकिस्तान नहीं गए, वे यहीं रहे और कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल हो गए। कम्युनिस्ट गए तो वे कांग्रेस के पास आ गए और वही माफिया आज राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के साथ हैं। विवेक अग्निहोत्री ने सवाल किया कि आखिरकार पश्चिम बंगाल की सरकार केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच के खिलाफ क्यों खड़ी होती है। इससे पहले संदेशखाली मामले में भी यही हुआ था। जब तक बंगाल में रेप को राजनीति के साथ जोड़ा जाएगा, तब तक यहां पर महिलाएं सुरक्षित नहीं रहेंगी।

यह घटना पूरे देश के लिए शर्म की बात- विवेक अग्निहोत्री



कोलकाता जाने से पहले मंगलवार को विवेक ने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह घटना सिर्फ कोलकाता ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए शर्म की बात है। इस मामले में जितनी भी आवाज उठाई जाए कम है। कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त को एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके बाद गुस्साए डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। देश भर के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। वहीं, 14 अगस्त की देर रात उसी अस्पताल में भीड़ ने घुसकर तोड़फोड़ की थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article