India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

क्या है कल्कि अवतार जिनके जन्म से पहले ही बनने जा रहा है भव्य मंदिर

02:11 PM Feb 19, 2024 IST
Kalki Avatar:
Advertisement

Kalki Avatar: धर्म ग्रंथों के अनुसार जब अधर्म ने पैर पसारना शुरू किए तब तब भगवान विष्णु ने अवतार लेकर पुन: धर्म को स्थापित किया। शास्त्रों में भगवान विष्णु के 24 अवतारों का वर्णन है, जिसमें से श्रीहरि का 'कल्कि अवतार' होना बाकी है।
कल्कि अवतार को भगवान विष्णु का भविष्य का 10वां अवतार माना जाता है। मान्यता है कि कल्कि अवतार के बाद कलियुग खत्म हो जाएगा। यह अवतार कब होगा, कैसा होगा इनका स्वरूप ? आइए जानते कल्कि अवतार की महत्वपूर्ण जानकारी।

Highlights

कलियुग के अंत में भगवान विष्णु कल्कि रूप में अवतार लेंगे

पुराणों के अनुसार कलियुग के अंत में भगवान विष्णु कल्कि रूप में अवतार लेंगे। सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार अधर्म को खत्म करने के लिए और सतयुग के पुनरुत्थान ये अवतार होगा। कल्कि अवतार लेकर भगवन विष्णु धरती से पापियों का नाश करेंगे और फिर धर्म की पताका लहराएगी।

धर्म ग्रंथों के अनुसार कलियुग का प्रारंभ 3102 ईसा पूर्व से हुआ था

धर्म ग्रंथों के अनुसार कलियुग का प्रारंभ 3102 ईसा पूर्व से हुआ था। श्रीकृष्ण के पृथ्वी लोक से विदा लेते ही कलयुग का प्रथम चरण शुरू हो गया। पुराणों के अनुसार पृथ्वी पर कलयुग का इतिहास 4 लाख 32 हजार वर्षों का होगा। अभी कलियुग का प्रथम चरण चल रहा है इसका मतलब 3102 2023= 5125 साल कलियुग के बित चुके हैं और 426875 साल अभी बचे हैं। कल्कि अवतार की उत्पत्ति कलियुग के अंत में होगी।

कल्कि अवतार उत्तर प्रदेश के जिला संभल में होगा

कल्कि पुराण के अनुसार भगवान विष्णु का कल्कि अवतार उत्तर प्रदेश के जिला संभल में होगा। मान्यता है कि उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद के पास स्थित शहर संभल में भगवान विष्णु का 10वां कल्कि अवतार होना है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article