India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

बेंगलुरु में पाया गया जिका वायरस, जानिए बचाव के तरीके और लक्षण

11:54 AM Nov 03, 2023 IST
Advertisement

बेंगलुरु के पास मौजूद इलाके चिक्काबल्लापुर में जीका वायरस होने के बारे में पता चला है। मच्छरों में मौजूद इस खतरनाक जीका वायरस के होने का पता चलने के बाद बेंगलुरु स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। मच्छरों से पैदा हुए इस वायरस ने जिले के लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। बेंगलुरु स्वास्थ्य विभाग के कई बड़े अधिकारियों ने इसपर स्पेशल मीटिंग भी की है जिसमें वायरस को लेकर कई निर्देश दिए हैं। वायरस को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि, 68 भिन्न- भिन्न जगहों पर मच्छरों में जीका वायरस मिला है। इस वायरस के बारे में जानने के लिए चिक्काबल्लापुरा के 6 अलग अलग स्थानों मच्छरों के सैंपल लिए गए और उन्हें लैब टेस्ट के लिए दिया गया। ऐसा बताया गया कि, जीका वायरस सिद्लाघट्टा तालुक के तालाकायालाबेट्टा गांव के मच्छरों में मिला है। इसके बाद से वायरस को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों ने कुछ उपाय किए हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने 30 गर्भवती महिलाओं और 7 लोग जिन्हें बुखार था उनके ब्लड सैंपल लेकर उन्हें चेक कराने के लिए बेंगलुरु भेजा। ब्लड सैम्पल्स तालाकायला बेट्टा गांव के 5 किलोमीटर के दायरे वाले लोगों से लिए गए थे। इसके अलावा स्वास्थ्य अधिकारी लगभग 5,000 व्यक्तियों पर नज़र रख रहे हैं।

क्या होता है जीका वायरस?

जीका वायरस मच्छरों से पैदा होने वाला एक वायरस है। स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा ऐसा बताया गया है कि यह वायरस एडीज मच्छरों के काटने से इंसानों में फैलता है साथ ही यह एडीज मच्छर के दिन में काटने से इसका असर लोगों में होता है।

जीका वायरस होने के क्या लक्षण हैं?

जीका वायरस का आसानी से पता नहीं चलता है। फिर भी यदि किसी को बुखार खुजली, सिरदर्द, घुटनों में दर्द, आंखें में दुखन, मांसपेशियों में दर्द हो रहा है तो यह जीका वायरस हो सकता है। जीका वायरस के बारे में पता करने के लिए यूरिन टेस्ट और ब्लड टेस्ट किया जाता है।

जीका वायरस से बचाव के टिप्स

जीका वायरस से बचने के लिए ऐसी जगहों पर न जाएं जहाँ ज्यादा मच्छर पनपते हो अपने आप को मच्छरों से बचा कर रखें। इसके अलावा स्वस्थ आहार का सेवन करें और फुल कपडे पहन कर रहें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article