India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Zika Virus: पुणे में जीका वायरस का प्रकोप, दो गर्भवती महिलाएं हुई संक्रमित

05:03 AM Jul 02, 2024 IST
Advertisement

Zika Virus: महाराष्ट्र के पुणे शहर में जीका वायरस ने दी दस्तक। अभी तक पुणे में छह मामले सामने आए हैं। संक्रमित लोगों में दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। संक्रमण के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। पुणे नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है। वहीं, एहतियात के तौर पर यह मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए फॉगिंग और धूम्रीकरण जैसे उपाय कर रहा है।



स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला एरंडवाने क्षेत्र में 46 वर्षीय डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सामने आया था। उसके बाद डॉक्टर की 15 वर्षीय बेटी भी पॉजिटिव पाई गई थी। इन दोनों के अलावा, मुंडवा के रहने वाला 47 वर्षीय व्यक्ति और 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

युगांडा में मिला था जीका वायरल का पहला केस

जीका वायरस मच्छर जनित वायरस है जिसकी पहचान पहली बार 1947 में युगांडा में रीसस मैकाक बंदर में की गई थी, इसके बाद 1950 के दशक में अन्य अफ्रीकी देशों में मानव में संक्रमण और बीमारी के सबूत मिले। 1960 से 1980 के दशक तक, अफ्रीका और एशिया में छिटपुट मानव संक्रमण का पता चला था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article