Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

यशवंत सिन्हा ने सरकार को घेरा , कहा - भारत की अर्थव्यवस्था श्रीलंका के रास्ते पर नहीं, पर हमारा विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से घट रहा है

राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था श्रीलंका के रास्ते पर नहीं जाएगी। हालांकि, उन्होंने तेजी से घटते विदेशी मुद्रा भंडार और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट पर चिंता व्यक्त की।

04:07 AM Jul 15, 2022 IST | Shera Rajput

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने अभियान के तहत कांग्रेस विधायकों से मिलने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी के अपने दौरे के दौरान पत्रकारों से यह बात कही।
उन्होंने कहा, ‘‘ भारत उस रास्ते पर नहीं जाएगा जिस रास्ते पर श्रीलंका जा रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था एक या दो उद्योगों पर आधारित नहीं है। श्रीलंका की अर्थव्यवस्था मुख्य रुप से पर्यटन पर आधारित थी, जो कि कोविड-19 की चपेट में था। चाय बाजार भी प्रभावित हुआ। हमारे साथ ऐसी स्थिति नहीं है।’’
सिन्हा ने कहा, ‘‘ लेकिन, मैं आपको एक और आंकड़ा देना चाहता हूं। कुछ दिन पहले हमारा विदेशी मुद्रा भंडार 641 अरब डॉलर का था। रुपये की गिरावट को बचाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने 45 अरब डालर खर्च कर दिए… एक गंभीर स्थिति बन रही है। हमारा विशाल विदेशी मुद्रा भंडार बहुत तेजी से घट रहा है।’’
उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपया गिर रहा है और यह 79.86 के आंकड़े पर पहुंच चुका है।
उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार को जवाब देना चाहिए। 2014 में डॉलर के मुकाबले रुपया 58.44 पर था, जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने… वह पहले कहते थे कि अगर (पूर्व पीएम) मनमोहन सिंह इतने बुद्धिमान हैं, तो क्यों रुपये का मूल्य गिर रहा है।’’
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोई बाजार से कभी नहीं लड़ सकता।
उन्होंने कहा, ‘‘ अगर बाजार ठान लेता है कि रुपया डॉलर के मुकाबले 85 पर जाएगा, तो आप इससे लड़ नहीं सकते भले ही आप विदेशी भंडार खर्च कर लें।’’
राज्यों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में सिन्हा का अपने गृह राज्य बिहार और झारखंड में जनप्रतिनिधियों से मिलने का कार्यक्रम है। 
Advertisement
Next Article