भारत की सविता श्री ने विश्व रैपिड शतरंज में कांस्य पदक जीता
भारत की 15 वर्षीय महिला इंटरनेशनल मास्टर बी सविता श्री ने बुधवार को यहां फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में महिलाओं के वर्ग में कांस्य पदक जीता।
01:32 AM Dec 29, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
भारत की 15 वर्षीय महिला इंटरनेशनल मास्टर बी सविता श्री ने बुधवार को यहां फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में महिलाओं के वर्ग में कांस्य पदक जीता।
Advertisement
सविता को 36वीं वरीयता हासिल थी। उन्होंने 11 दौर की बाजियों में आठ अंक हासिल करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। पहले आठ दौर के बाद उनके 6.5 अंक थे। नौवें दौर में कजाकिस्तान की झांसाया अब्दुमालिक से हारने से सविता शीर्ष दो में जगह नहीं बना पाई।
Advertisement
उन्होंने 10वें दौर में सिंगापुर की कियान्युन गोंग को हराकर वापसी की और अंतिम दौर में कजाखस्तान की दिनारा सदुआकासोवा के साथ बाजी ड्रॉ खेली।
Advertisement
भारत की शीर्ष खिलाड़ी और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कोनेरू हंपी ने भी आठ अंक बनाए लेकिन वह छठे स्थान पर रही। सविता और हंपी के अलावा दो अन्य खिलाड़ियों ने समान आठ-आठ अंक हासिल किए। सविता को हालांकि बेहतर टाईब्रेक स्कोर के कारण तीसरा स्थान मिला।
चीन की तेन झोंग्यी ने प्लेऑफ में सदुआकासोवा को हराकर खिताब जीता।

Join Channel