Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Rudra M-II: भारत ने हवा से सतह पर मार करने वाली ‘रुद्रएम-II’ मिसाइल का किया सफल परीक्षण

08:24 PM May 29, 2024 IST | Pannelal Gupta

Rudra M-II: भारत ने ओडिशा तट से भारतीय वायु सेना के सुखोई-30 लड़ाकू विमान से हवा से सतह पर मार करने वाली ‘रुद्रम’ मिसाइल का बुधवार को सफल परीक्षण किया।

Highlights

Rudra M-II मिसाइल का सफल परीक्षण

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने Rudra M-II मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया है। इसका परीक्षण उड़ीसा के तट पर किया गया। राजनाथ सिंह ने इसकी जानकारी दे है। रुद्रम-II स्वदेशी रूप से विकसित ठोस प्रणोदक वायु-प्रक्षेपित मिसाइल प्रणाली है, जो दुश्मन के विभिन्न प्रकार के लक्ष्यों को नष्ट करने में सक्षम है। विभिन्न DRDO प्रयोगशालाओं द्वारा विकसित कई अत्याधुनिक स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को मिसाइल प्रणाली में शामिल किया गया है।

Rudra M-II एक स्वदेशी मिशाइल

Rudra M-II एक स्वदेशी रूप से विकसित ठोस ईंधन से चलने वाली हवा से मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है, जो दुश्मन के छक्के छुड़ा सकती है। इससे कई प्रकार के हथियारों को नष्ट करने के लिए हवा से सतह पर मार किया जा सकता है। इस मिसाइल प्रणाली में कई अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है।

Rudra M-II: रक्षा मंत्री ने DRDO को दी बधाई

रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘डीआरडीओ ने 29 मई को पूर्वाह्न लगभग साढ़े 11 बजे ओडिशा के तट पर भारतीय वायु सेना के सुखोई-30 एमके-I प्लेटफॉर्म से हवा से सतह पर मार करने वाली रुद्रम-II मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।’’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रुद्रम-II के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ और भारतीय वायुसेना को बधाई दी।

 

राजनाथ सिंह परीक्षण से जुड़े लोगों की सराहना की

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘सफल परीक्षण ने सशस्त्र बलों के लिए Rudra M-II प्रणाली की भूमिका को और मजबूत कर दिया है।’’ DRDO के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने सफल उड़ान परीक्षण में योगदान के लिए सभी संबंधित लोगों की सराहना की।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Next Article