टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

ब्रिटेन को पछाड़ेगा भारत

अरुण जेटली ने यहां भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के कार्यालय भवन का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस साल आकार के लिहाज से हमने फ्रांस को पीछे छोड़ा है।

12:53 PM Aug 31, 2018 IST | Desk Team

अरुण जेटली ने यहां भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के कार्यालय भवन का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस साल आकार के लिहाज से हमने फ्रांस को पीछे छोड़ा है।

नई दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भारत अगले साल ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती खपत तथा मजबूत आर्थिक गतिविधियों की वजह से हम ब्रिटेन से आगे निकल जाएंगे। जेटली ने यहां भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के कार्यालय भवन का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस साल आकार के लिहाज से हमने फ्रांस को पीछे छोड़ा है। अगले साल हम ब्रिटेन को पीछ़े छोड़ देंगे। इस तरह हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।

जेटली जी, जेपीसी पर आपके जवाब की ‘समयसीमा’ खत्म होने वाली है : राहुल

वर्ष 2017 के अंत तक भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2,597 अरब डॉलर था वहीं फ्रांस का जीडीपी 2,582 अरब डॉलर था। इस तरह भारत ने फ्रांस को पीछे छोड़ा था।फ्रांस का प्रति व्यक्ति जीडीपी भारत से 20 गुना अधिक है। इसकी वजह भारत की अधिक आबादी है। भारत की आबादी जहां 134 करोड़ है वहीं फ्रांस की सिर्फ 6.7 करोड़। वर्ष 2017 के अंत तक ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 2,940 अरब डॉलर था। वित्त मंत्री ने कहा कि दुनिया की अन्य अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि की रफ्तार धीमी है। ऐसे में भारत में बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को पीछे छोड़ने की क्षमता है।

Advertisement
Advertisement
Next Article