Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

India vs Bangladesh 2nd Test : बिना एक भी गेंद फेंके दूसरे दिन का खेल हुआ समाप्त, फैंस ने निकाला सोशल मीडिया पर गुस्सा

02:51 PM Sep 28, 2024 IST | Ravi Kumar

India vs Bangladesh 2nd Test : भारत-बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार (27 सितंबर) से कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जा रहा है। बारिश के कारण दूसरे दिन शनिवार (28 सितंबर) को एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका। पहले दिन का खेल तय समय से काफी पहले समाप्त हो गया था। शुक्रवार को भी केवल 35 ओवर का ही खेल हो सका था।

    HIGHLIGHTS

Advertisement

बांग्लादेश का स्कोर 35 ओवर में 3 विकेट पर 107 रन हैं। मुश्फिकुर रहीम 6 और मोमिनुल हक 40 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों के बीच 27 रन की भागीदारी हुई है। आपको बता दें कि पहले दिन बारिश के कारण टॉस भी देरी से हुआ था। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। देरी से खेल शुरू होने के बाद पहले सेशन का खेल पूरा हुआ। लंच के बाद का खेल 15 मिनट देरी से शुरू हुआ। इसके बाद 9 ओवर का खेल हुआ था कि खराब रौशनी से मैच रोकना पड़ा। फिर बारिश शुरू हो गई। इसके बाद पहले दिन खेल शुरू नहीं हुआ। इस सेशन में नजमुल हसन शान्तो 31 रन बनाकर आउट हुए। भारत की तरफ से आकाश दीप को 2 विकेट जबकि अश्विन को 1 विकेट प्राप्त हुआ है।

लगातार दूसरे दिन बारिश के कारण फैंस सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। उनका मानना है कि जब मौसम का पहले से ही पता था तो कानपुर की जगह यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में क्यों नहीं कराया गया। दिन का खेल रद्द होने के बाद दोनों टीम अपनी अपनी बस से टीम होटल के लिए भी निकल चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article