Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Ind vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची टेस्ट में क्या मैदान में मौजूद रहेंगे महेंद्र सिंह धोनी

19 अक्टूबर यानी शनिवार को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच में सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला जाना है।

12:34 PM Oct 18, 2019 IST | Desk Team

19 अक्टूबर यानी शनिवार को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच में सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला जाना है।

19 अक्टूबर यानी शनिवार को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच में सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला जाना है। बता दें कि झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मैच देखने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। 
Advertisement
ऐसा कहा जा रहा है कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस मैच में स्टेडियम में धोनी होंगे और अपनी टीम का मनोबल बढ़ाते हुए नजर आएंगे। महेंद्र सिंह धोनी को इस मैच के लिए खास तौर पर निमंत्रण भेजा गया है। इस मैच के लिए धोनी को JSCA ने निमंत्रण भेजा और पूर्व कप्तान ने इसे स्वीकार करते हुए आने का फैसला किया है। 
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची के सुपरस्टार क्रिकेटर के तौर पर जाने जाते हैं। साथ ही अपने शहर में धोनी के प्रशंसकों की कमी नहीं है। धोनी के क्रिकेट फैन्स उनकी एक झलक के लिए मैदान पर दौड़ कर आते हैं। इसी वजह से JSCA ने मैच देेखने के लिए धोनी को आमंत्रण किया है। JSCA को उम्मीद है कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह मैच देखने धोनी जरूर आएंगे। 
धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी से एक वेबपोर्टल ने बात करते हुए कहा कि रांची धोनी कल आ रहे हैं। जिसके बाद यह कायस लगाएं जा रहे हैं कि मैच देखने स्टेडियम धोनी आ सकते हैं। कोच केशव बनर्जी का कहना है कि तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन धोनी स्टेडियम मे जरूर आएंगे। 
चल रही हैं धोनी के संन्यास को लेकर अटकलें
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईसीसी के बड़े तीन टूर्नामेंट भारतीय टीम ने जीते हैं। विश्वकप के बाद मीडिया में धोनी के संन्यास की खबरें आ रही हैं। साल 2007 टी20 विश्व कप भारत को धोनी ने बतौर कप्तान जीताया था। उसके बाद वनडे विश्व कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में भारतीय टीम ने धोनी की कप्तानी में जीता था। 
आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने करारी मात दी थी। जिसके बाद से धोनी के संन्यास की खबरें तेज हो गईं। वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आपको टीम से बाहर रखा है। 
Advertisement
Next Article