Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

क्या विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मैच में धोनी के इस अनोखे रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे ?

भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच रांची के मैदान पर 19 अक्टूबर को खेला जाना है।

09:43 AM Oct 17, 2019 IST | Desk Team

भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच रांची के मैदान पर 19 अक्टूबर को खेला जाना है।

भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच रांची के मैदान पर 19 अक्टूबर को खेला जाना है। सीरीज के पहले और दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर विराट की सेना ने सीरीज अपने नाम 2-0 से कर ली है। विराट कोहली इस समय अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं साथ ही कप्तानी में भी कमाल कर रहे हैं।
Advertisement
इन दिनों विराट कोहली ने कई दिग्गज क्रिकेटर्स के रिकाॅर्ड तोड़े हैं। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक अनोखे रिकाॅर्ड को भी विराट कोहली तीसरे टेस्ट में जीत दर्ज करने के साथ तोड़ सकते हैं। अब यह देखना तो दिलचस्प होगा कि विराट कोहली धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाते हैं या नहीं। 
भारतीय टीम को क्रिकेट के हर फॉर्मेट में एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में जीत दिलाई है। भारतीय टीम को टेस्ट क्रिकेट में भी शीर्ष पर पहुंचाने में एमएस धोनी ने अहम योगदान दिया। एमएस धोनी टेस्ट क्रिकेट में भी कप्तान के रूप में बहुत कामयाब रहे हैं साथ ही उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में बना हुआ है।
भारत की तरफ से किसी भी टेस्ट मैच में धोनी बतौर टेस्ट कप्तान सबसे ज्यादा रन एक दिन में बनाने वाले खिलाड़ी हैं। चेन्नई के क्रिकेट ग्राउंड में यह कमाल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धोनी ने किया था। 
धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टेस्ट मैच में एक दिन में 206 रन बनाए थे। विराट कोहली एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसर स्‍थान पर हैं। कप्तान के तौर पर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट के एक दिन में 191 रन बनाए हैं। धोनी ने अपने टेस्ट कैरियर की सबसे सर्वश्रेष्ठ पारी चेन्नई में हुए इस टेस्ट मैच में खेली थी। धोनी ने इस मैच 224 रनों की पारी खेली थी। टेस्ट क्रिकेट में धोनी ने एकमात्र दोहरा शतक लगाया है। 
टेस्ट क्रिकेट में धोनी ने 90 मैच खेलते हुए 4876 रन 38.09 की औसत से बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 6 शतक भी लगाए हैं। विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने टेस्ट में 256 कैच और 38 स्टंप किए हैं। टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान के रूप में धोनी ने 60 मैचों में कप्तानी करते हुए 27 में जीत दर्ज करी है। 
Advertisement
Next Article