Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

यूरोपीय विकास बैंक का सदस्य बनेगा भारत

NULL

10:03 AM Mar 07, 2018 IST | Desk Team

NULL

लंदन : भारत यूरोपीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक का 69 वां सदस्य बनने के लिये तैयार है। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थान के शेयरधारकों से देश की उम्मीदवारी को मंजूरी मिलने के बाद उसका रास्ता साफ हो गया है। ईबीआरडी ने घोषणा कि उसके शेयरधारकों ने भारत के सदस्य बनने को अपनी मंजूरी दे दी। यह कदम दिसंबर 2017 में ईबीआरडी की सदस्यता के लिये भारत सरकार के आवेदन के बाद उठाया गया है। औपचारिक सदस्यता के लिए काम चल रहा है।

इसके लिए भारत को अनुमानित करीब 10 लाख यूरो के शेयर खरीदने होंगे। यह ईबीआरडी और भारत के बीच संबंधों में महत्वपूर्ण चरण है, जिससे हमें पहले से मजबूत संबंधों को और आगे बढ़ाने की अनुमति मिल गयी है। ईबीआरडी बोर्ड के गवर्नरों ने पिछले हफ्ते भारत की सदस्यता के पक्ष में मतदान किया।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article