2025 में जापान को पीछे छोड़कर भारत बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
भारत की GDP 2025 में 4.187 ट्रिलियन डॉलर पार करेगी
भारत जल्द ही जापान को पीछे छोड़ते हुए 2025 में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। IMF की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की GDP 4.187 ट्रिलियन डॉलर को पार करेगी, जबकि जापान की GDP 4.186 ट्रिलियन डॉलर तक रहने की संभावना है। भारत का यह विकास उसे 2028 तक जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर करेगा।
भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था अब दुनिया के शीर्ष 5 में जल्द शामिल होने वाली है। इसी बीच IMF ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि भारत वर्ष 2025 में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा औऱ जापान को भी पीछे छोड़ देगा। IMF ने बताया कि भारत की GDP वर्ष 2025 में 4.187 ट्रिलियन डॉलर को पार कर देगी। वहीं जापान की GDP वर्ष 2026 तक 4.186 ट्रिलियन डॉलर तक रहने की संभावना है।
2025 तक 5वीं अर्थव्यवस्था बनेगा भारत
भारत तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2024 में भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी लेकिन अब IMF के अनुसार वर्ष 2025 में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी और जापान को भी पीछे छोड़े देगी। तेजी से विकास करता भारत देश वर्ष 2028 में जर्मनी को भी पीछे छोड़ सकता है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर सामने आ सकता है।
Solar Energy में भारत की बड़ी छलांग, 2029 तक 7 अरब डॉलर का बाजार
2028 तक तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत
जापान को पीछे छोड़ने के बाद भारत जर्मनी को सीधी टक्कर देने के लिए तैयार हो जाएगा। IMF ने बताया कि भारत की GDP 2028 वर्ष तक 5.58 ट्रिलियन डॉलर को पार करने की उम्मीद है और जर्मनी को पीछे छोड़ सकता है। IMF ने बताया कि वर्ष 2028 तक जर्मनी की GDP 5.25 ट्रिलियन डॉलर तक ही रहेगी।
टॉप 2 पर अमेरिका और चीन
IMF के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था 2028 तक तीसरे स्थान पर पहुंचेगी। लेकिन अभी टॉप 2 पर अमेरिका और चीन की अर्थव्यवस्था का दबदबा कायम है। वर्ष 2025 तक भारत अमेरिका और चीन ही टॉप 2 रहेगी। IMF ने बताया कि अमेरिकी टैरिफ वॉर से बढते वैश्विक व्यापार तनाव के कारण भारत ने ग्रोथ रेट को घटा दिया है। ग्रोथ रेट को 6.5 फीसदी से घटाकर 6.2 फीसदी कर दिया गया है।