भारत 2029 तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: CM नायब सिंह सैनी
केंद्रीय बजट विकसित भारत के चार स्तंभों को मजबूत करेगा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने के अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा। देश 2029 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि हाल ही में पेश किया गया केंद्रीय बजट विकसित भारत के चार स्तंभों: गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक प्रेस नोट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने में सफल होगा और 2029 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बता दें यह बयान CM नायब सिंह सैनी ने रोहतक जिले के गांव खरावर स्थित एलपीएस बोसार्ड में मशीनिंग सेंटर और मैमोग्राफी बस का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए की। उद्घाटन से पहले CM नायब सिंह सैनी ने एलपीएस बोसार्ड के मशीनिंग सेंटर, औद्योगिक इकाई और कॉर्पोरेट कार्यालय का दौरा किया।
इस कार्यक्रम के दौरान CM नायब सिंह सैनी ने बताया कि एलपीएस बोसार्ड जनता के लिए रक्तदान और सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए दो बसें संचालित करता है। अब प्रबंधन ने महिलाओं की कैंसर जांच के लिए मैमोग्राफी बस शुरू की है, जिससे पहली रिपोर्ट तैयार होगी। इस सेवा से महिलाओं में स्तन कैंसर की जांच हो सकेगी और उन्हें उपचार तक पहुंच आसान हो सकेगी। देश के हर गरीब व्यक्ति के घर के सपने को पूरा करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में चार करोड़ पात्र गरीब परिवारों को मकान उपलब्ध कराए गए हैं और इस प्रगति को जारी रखने के लिए भविष्य के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।