For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

World cup 2023 में दिवाली के दिन 2003 में बनाए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ेगा भारत

04:23 PM Nov 07, 2023 IST | Abhinav Singh Kashyap
world cup 2023 में दिवाली के दिन 2003 में बनाए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ेगा भारत

भारतीय टीम का विश्व कप 2023 में अब तक का सफर शानदार रहा है। टीम अब तक इस विश्व कप में अजय रही है और आगे एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

भारतीय टीम इस विश्व कप में लगातार 8 में से 8 मुकाबले को जीत चुका है और हो सकता है कि अपने बचे हुए एकमात्र मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ, उसे भी जीत सकता है। दोनों देश के बीच का मुकाबला 12 नवंबर को दिवाली के दिन खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम अगर उस मुकाबले को जीत लेता है तो फिर भारतीय टीम विश्व कप में रिकॉर्ड बना लेगी। वहीं भारतीय टीम 2023 विश्व कप से पहले 2003 में लगातार आठ मुकाबले जीती थी। लेकिन 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारत को 125 रन से हार मिली थी, जिसके बाद टीम के जीत का सिलसिला भी टूट गया था और भारत विश्व कप भी हार गई थी। 2003 में भारत ने पहला मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ जीता था। उसके बाद इस टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। मगर उसके बाद फिर से टीम जीत की पटरी पर लौटी पहला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ, फिर नामीबिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, केन्या, श्रीलंका, न्यूजीलैंड को लीग स्टेज पर हराया था। उसके बाद सेमीफाइनल में पहुंची केन्या की टीम को भारत ने हराया था।

वहीं 2023 विश्व कप की बात करें तो भारत ने इस बार जीत का अभियान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही किया था। उसके बाद अफगानिस्तान को हराया, फिर पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और अंतिम में दक्षिण अफ्रीका को हराया है। कुल मिलाकर भारतीय टीम 8 मुकाबले जीत चुकी है और लीग राउंड का अंतिम मुकाबला भारत को नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है, जहां पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम जीत हासिल कर लेगी। वहीं भारतीय टीम अगर उस मुकाबले को जीत लेगी तो फिल यह इतिहास बन जाएगा कि भारत विश्व कप में लगातार 9 मुकाबला जीत गया। वहीं भारतीय टीम आसानी से अपनी जगह सेमीफाइनल में बना ली है। तो हो सकता है कि भारतीय टीम 9 के बाद और भी मुकाबले को जीत ले और विश्व चैंपियन बने। 2003 में भारतीय टीम भले ही लगातार आठ मुकाबले में जीत हासिल की हो, मगर विश्व चैंपियन नहीं बनी थी। लेकिन इस बार भारत के पास अच्छा मौका है क्योंकि भारत के पास एक एडवानटेज है कि वो अपने घर पर खेल रही है। वहीं इस वक्त टीम के सभी खिलाड़ी भी जबरदस्त फॉर्म में हैं।

तो अब देखने वाली बात होगी कि भारतीय टीम आगे कैसा खेलती है। वहीं अंक तालिका में भारतीय टीम इस वक्त टॉप पर है। हालांकि लगातार सबसे ज्यादा विश्व कप मुकाबला जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया पहले 2 स्थान पर हैं, जब यह टीम 2003 और 2007 में लगातार 11 मुकाबले जीती थी। वहीं तीसरे स्थान पर भारत है और हो सकता है कि भारत अपने ही 2003 के रिकॉर्ड को तोड़े। वहीं अगर भारत अगर लगातार 11 मुकाबले जीत लेता है तो फिर टीम 2023 की विश्व चैंपियन भी बन जाएगी। तो अब देखने वाली बात होगी कि भारत लगातार 11 मुकाबले जीत पाता है या फिर नहीं।

क्रिकेट जगत से जुडी खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Abhinav Singh Kashyap

View all posts

Advertisement
×