टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

प्रौद्योगिकी विकास का लाभ उठाएगा भारत : सुरेश प्रभु

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि भारत प्रौद्योगिकी का महत्तम इस्तेमाल करते हुए डिजिटल प्लेटफार्म पर विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

12:08 PM Jan 30, 2019 IST | Desk Team

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि भारत प्रौद्योगिकी का महत्तम इस्तेमाल करते हुए डिजिटल प्लेटफार्म पर विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

नई दिल्ली : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि भारत प्रौद्योगिकी का महत्तम इस्तेमाल करते हुए डिजिटल प्लेटफार्म पर विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि हम नयी पीढ़ी के प्रौद्योगिकी विकास का पूरा लाभ उठाएंगे। प्रभु ने मंगलवार को कन्वर्जेंस इंडिया 2019 को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकियां और उन्नत और अधिक व्यापक हो रही हैं। प्रभु ने कहा कि कुछ देशों के पास सभी मंचों के लिए इस तरह की सेवाओं की पेशकश को लेकर प्राकृतिक रूप से लाभ की स्थिति है।

Advertisement

चाहे वे सरकारी सेवाएं हों, कारोबार से कारोबार हो या किसी तरह की अन्य सेवा हो। सुरेश प्रभु ने कहा कि डिजिटल सेवाओं का भविष्य अभिसरण और ब्रॉडबैंड के प्रभावी इस्तेमाल पर निर्भर करेगा। प्रभु ने कहा कि सरकार प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को प्रोत्साहन देने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ‘चैंपियन’ क्षेत्रों के लिए 5,000 करोड़ रुपये की कार्रवाई योजना है। इसमें आईटी और संबंधित सेवाएं आती हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मंत्रालय सेवाओं को व्यापक तरीके से प्रोत्साहन देने के लिए काम कर रहा है।

हमने सेवा क्षेत्र के चैंपियन क्षेत्रों के लिए 5,000 करोड़ रुपये की राशि रखी है, जिसमें आईटी और संबंधित सेवाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। सुरेश प्रभु ने कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि इन क्षेत्रों का विकास हो, ये क्षेत्र रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं और पूर्ण कन्वर्जेंस या अभिसरण सुनिश्चित हो सके।

Advertisement
Next Article