भारत जर्मनी के छात्रों को सिखाएगा योग और आयुर्वेद
भारत में अध्ययन कार्यक्रम के तहत जर्मनी के छात्रों को योग सिखाया जाएगा और आयुर्वेद तथा प्राकृतिक चिकित्सा की पढ़ई की शिक्षा दी जाएगी।
02:26 PM Nov 01, 2019 IST | Shera Rajput
Advertisement
भारत में अध्ययन कार्यक्रम के तहत जर्मनी के छात्रों को योग सिखाया जाएगा और आयुर्वेद तथा प्राकृतिक चिकित्सा की पढ़ई की शिक्षा दी जाएगी।
Advertisement
Advertisement
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज यह जर्मनी की शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री एनजा करजिलेक के साथ शिक्षा के क्षेत्र में करार पर हस्ताक्षर कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।
Advertisement
उन्होंने बताया कि भारत में अध्ययन कार्यक्रम के तहत जर्मनी के छात्रों को योग की शिक्षा दी जाएगी और आयुर्वेद तथा प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षा दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में भारत ने जर्मनी की बीस संस्थाओं से कार्यक्रम शुरू किया है। इस समारोह में विश्विद्यालय अनुदान आयोग और जर्मनी की डाड संस्था के बीच उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक करार भी हुआ।
इसके अलावा दोनों देशों के बीच शोध के लिए फंडिंग को लेकर 2013 में हुए एक करार की अवधि 2020 से बढ़ कर 2024 की गई है। इसके अलावा डुओ इंडो ़फेलोशिप भी शुरू होगी। समारोह में मानव संसाधन राज्य मंत्री संजय धोत्रे और शिक्षा सचिव अमित खरे भी मौजूद थे।

Join Channel