टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Varun Dhawan की एक्ट्रेस ने ईरान में हो रहे प्रदर्शन पर किया चौंकाने वाला खुलासा, बोली- महसा के साथ जो हुआ मेरे साथ भी हो..

महसा अमिनी की मौत के बाद से सिर्फ ईरान में ही नहीं बल्कि देशभर में इसका विरोध हो रहा है। भारत में भी ईरान का जमकर विरोध हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग महसा के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। वहीं, इस बीच भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहा ईरानी एक्ट्रेस एल्नाज़ नोरौज़िक ने भी अपना साथ हुए एक दर्दनाक हादसे को शेयर किया है।

10:34 AM Sep 24, 2022 IST | Desk Team

महसा अमिनी की मौत के बाद से सिर्फ ईरान में ही नहीं बल्कि देशभर में इसका विरोध हो रहा है। भारत में भी ईरान का जमकर विरोध हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग महसा के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। वहीं, इस बीच भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहा ईरानी एक्ट्रेस एल्नाज़ नोरौज़िक ने भी अपना साथ हुए एक दर्दनाक हादसे को शेयर किया है।

ईरान में पिछले
कुछ दिनों से हिजाब के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया जा रहा है। ईरानी महिलाएं अपना
विरोध दिखाने के लिए हिजाब को जला रही हैं। बता दें कि इन सबकी वजह एक ईरानी महिला
की मौत है। महसा अमिनी नाम की एक महिला को ईरान की मोरालिटी पुलिस ने इसलिए
गिरफ्तार किया था क्योंकि महसा ने नकाब या हेडस्कार्फ को से नहीं पहना था। जो ईरान
में महिलाओं के ड्रेस कोड के खिलाफ है।

Advertisement

ईरानी मोरालिटी
पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने महसा को टार्चर किया जिसके कारण उनकी मौत हो गई।
हालांकि पुलिस ने आरोपों को खारिज किया है। ईरानी पुलिस के मुताबिक उन्होंने महसा
को मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया था। जहां से वे उन्हें पुलिस स्टेशन लेकर गए और
तबियत बिगड़ी तो अस्पताल ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। महसा की मौत के बाद से उनके
समर्थन में राजधानी तेहरान में प्रदर्शन हो रहे हैं।

महसा अमिनी की
मौत के बाद से सिर्फ ईरान में ही नहीं बल्कि देशभर में इसका विरोध हो रहा है। भारत
में भी ईरान का जमकर विरोध हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग महसा के लिए इंसाफ की
मांग कर रहे हैं। वहीं, इस बीच भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहा ईरानी
एक्ट्रेस एल्नाज़ नोरौज़िक ने भी अपना साथ हुए एक दर्दनाक हादसे को शेयर किया है। एल्नाज़
ने बताया कि उनके साथ भी महसा जैसा सलुक हो चुका है।

एक्ट्रेस एल्नॉज
ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो को शेयर करते हुए फैंस के बीच अपनी कहानी बताई
है। एल्नॉज ने वीडियो में महसा के लिए इंसाफ की मांग की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस
ने बताया कि ये वीडियो सिर्फ महसा के बारे में नहीं है बल्कि उन सभी ईरानी महिलाओं
के लिए है जिनको कितने सालों से ईरान में दबाए गया है।

एल्नॉज ने आगे
कहा कि मैं आपसे एक पर्सनल स्टोरी शेयर करना चाहती हूं। मैंने आजतक किसी से भी
इसके बारे में बात नहीं की है। एल्नॉज ने बताया कि कुछ साल पहले वो अपनी कजिन के
साथ ट्रेवल एजेन्सी जा रही थी। तभी रास्ते में एक महिला ने आकर उन्हें रोक दिया।
एक्ट्रेस बताती है कि वो महिला गुस्से में बोली ये क्या है।

एक्ट्रेस ने आगे
बताया कि वो बिल्कुल कंफ्यूज हो गई थी, क्योंकि उन्हें समझ नहीं आ रहा था महिला
क्या बात कर रही है। एल्नॉज ने बताया कि वो महिला फिर अपनी बात को दोहराते हुए
बोली, ये क्या है
? एक्ट्रेस ने बताया कि
उन्होंने उस महिला का जवाब देते हुए कहा कि आप किस बारे में बात कर रही मैम
?

आगे एक्ट्रेस ने
बताया कि उन्होंने टाइट पैंट पहन रखी थी। जिसकी वजह से एक्ट्रेस को मोरालिटी पुलिस
अपने साथ लेकर गई। हालांकि वीडियो में एक्ट्रेस ने भी बताया कि उन्होंने मंटो
(एक लंबा जैकेट की तरह पोशाक जिससे महिला अपना शरीर ढकती हैं) पहन रखा था। लेकिन एक्ट्रेस की पैंट टाईट थी और उनका एंकल
दिख रहा था।

एक्ट्रेस ने आगे
बताया कि पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर गई और उनका पासपोर्ट और फोन उनसे ले लिया।
हालांकि एक्ट्रेस के पास दो फोन थे तो एक्ट्रेस ने एक फोन से अपने फैमिली संग
कॉन्टेक्ट करने के लिए पास ही रख लिया।

एल्नॉज ने आगे
बताया कि उन्हें री-एजुकेशन सेंटर ले जाया गया जहां महसा को भी ले जाया गया था।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उन्हें वहां तक तब रखा गया जब तक उन्होंने मोरालिटी पुलिस
के हिसाब से सही कपड़े नहीं पहने।

अपनी बात को खत्म
करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मैं और मेरी कजिन बहुत डर गए थे। मैं भी महसा अमिनी
हो सकती थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लोगों से महसा के साथ-साथ ईरान की सभी
महिलाओं के लिए बोलने की अपील भी की।

बता दें कि
एल्नॉज बॉलीवुड  बहुत सी फिल्मों में नजर आ
चुकी हैं। वहीं, एक्ट्रेस को सेक्रेड गेम्स में उनके रोल के लिए खूब लाइमलाइट मिली
थी। हाल ही में एक्ट्रेस अनिल कपूर और वरुण धवन की फिल्म जुग जुग जियो में एक छोटे
से कैमियो रोल में भी नजर आई थी।

Advertisement
Next Article