W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाना दुभार्ग्यपूण होगा - चौधरी 

NULL

07:40 PM Mar 11, 2018 IST | Desk Team

NULL

कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाना दुभार्ग्यपूण होगा   चौधरी 
Advertisement

पटना : पूर्व मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने आज दावा किया कि कांग्रेस द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया तो इस दल के लिए दुभार्ग्यपूण होगा। यहां आज बिहार विधान परिषद सदस्य दिलीप कुमार चौधरी, रामचंद्र भारती और तनवीर अख्तर के साथ संवाददाता सम्मेलन में चौधरी ने दावा किया कि कांग्रेस द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया तो इस दल के लिए दुभार्ग्यपूण होगा। यह पूछे जाने पर क्या ऐसा किए जाने पर बिहार प्रदेश कांग्रेस में और भी टूट होगी, अशोक ने कहा कि कल :राज्यसभा सीट के लिए नामांकन का अंतिम तारीख: तक का इंतजार कीजिए। जदयू के अनिल कुमार, वशिष्ठ नारायण सिंह एवं महेंद्र प्रसाद, भाजपा के धमेंद्र प्रधान एवं रविशंकर प्रसाद का कार्यकाल आगामी 2 अप्रैल को पूरा होने तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर जदयू के अली अनवर की सदस्यता समाप्त किए जाने से राज्यसभा की रिक्त होने वाली बिहार से छह सीटों पर आगामी 23 मार्च को द्विवार्षिक चुनाव होना है।

केंद्र की संप्रग सरकार के कार्यकाल के दौरान राजद कोटे से मंत्री रहे अखिलेश प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा पर कांग्रेस पार्टी में नाराजगी की वजह पूछे जाने पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अशोक ने दावा किया पार्टी का रैंक और फाईल चाहे वह विधायक या पार्टी का कैडर हो, अखिलेश को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर यह संदेश जाएगा कि कांग्रेस राजद की पूरी तरह से बी टीम बन गयी है। अशोक ने आरोप लगाया कि राजद छोड़ कांग्रेस में शामिल होने के बाद पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश ने जिन विधायकों को पार्टी टिकट मिलने पर ‘अडंगा’ लगाया था। उन्हें पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाने जाने पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के भीतर रोष उत्पन्न होगा। यह पूछे जाने पर कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और राजीव शुक्ला के नाम पर भी बिहार प्रदेश कांग्रेस के बीच मतभेद हो सकते हैं, चौधरी ने कहा कि उनकी समझ ने इन लोगों के नामों पर इस दल के बीच कोई आपत्ति नहीं जताएगा। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में वर्तमान में राजद के 79, जदयू के 70, भाजपा के 52, कांग्रेस के 27, भाकपा माले के तीन, लोजपा एवं रालोसपा के दो—दो, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के एक तथा चार निर्दलीय विधायक हैं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×