For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान की गोलीबारी का भारत ने दिया करारा जवाब…

06:52 AM May 04, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

पाकिस्तान की गोलीबारी का भारत ने दिया करारा जवाब…

पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से एलओसी पर तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर उसने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर लगातार 11वें दिन सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाक सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर विभिन्न सेक्टरों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने प्रभावी तरीके से जवाब दिया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कि शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि के दौरान केंद्र शासित प्रदेश के पांच जिलों में फैले आठ स्थानों से पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की जानकारी मिली, हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों में तनाव

बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की यह लगातार 10वीं रात थी। बताया जा रहा है कि 3 और 4 मई की रात को, पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के विपरीत इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से बिना उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका तुरंत जवाब दिया।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×