For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भारतीय सेना की बढ़ी ताकत, 25 ध्रुव हेलिकॉप्टर खरीद को मंजूरी, जोधपुर में स्थापित हुआ पहला अपाचे लड़ाकू स्क्वाड्रन

04:35 AM Mar 16, 2024 IST | Sagar Kapoor
भारतीय सेना की बढ़ी ताकत  25 ध्रुव हेलिकॉप्टर खरीद को मंजूरी  जोधपुर में स्थापित हुआ पहला अपाचे लड़ाकू स्क्वाड्रन

भारतीय सेना ने पश्चिमी क्षेत्र में जमीनी अभियानों में मदद करने के लिए शुक्रवार को राजस्थान में अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर का अपना पहला स्क्वॉड्रन स्थापित किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि स्क्वॉड्रन का गठन जोधपुर में किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सेना ने आज ‘आर्मी एविएशन कोर' के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अजय सूरी की उपस्थिति में अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर का अपना पहला स्क्वॉड्रन गठित किया।

दुश्मनों की उड़ेगी नींद
अधिकारी ने बताया कि स्क्वॉड्रन पश्चिमी क्षेत्र में जमीनी अभियानों के दौरान सहयोग करेगा। अधिकारियों ने बताया कि अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर की आपूर्ति मई में शुरू होने की उम्मीद है। अमेरिकी विमानन कंपनी बोइंग द्वारा निर्मित, अपाचे हेलीकॉप्टर दुनिया के सबसे उन्नत बहुउद्देश्यीय लड़ाकू हेलीकॉप्टर में से एक है और इसका इस्तेमाल स्वयं अमेरिकी सेना भी करती है। भारतीय वायु सेना के पास पहले से ही इन लड़ाकू हेलीकाप्टर का एक बेड़ा है।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Sagar Kapoor

View all posts

Advertisement
×