Indian Bank का बड़ा तोहफा, निवेशक ज़्यादा दिन तक कर सकेंगे कमाई
06:18 AM Dec 02, 2024 IST | Samiksha Somvanshi
इंडियन बैंक ने FD करने वालों को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। अब स्पेशल FD की आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 कर दी गई है।
Advertisement
इससे पहले यह FD की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2024 थी।
बैंक की “इंड सुपर 400 डेज” और ” “इंड सुप्रीम 300 डेज” FD अब ज्यादा समय तक कर सकते हैं। इन दोनों योजनाओं में आपको अच्छा ब्याज मिलेगा।
“इंड सुपर 400 डेज” FD में आप 10 हजार से 2 करोड़ रुपए तक पैसे लगा सकते हैं। इसमें आम लोगों को 7.25% का ब्याज दिया जाता है।
“इंड सुप्रीम 300 डेज” FD में 5000 रुपए से 2 करोड़ से कम का पैसा लगा सकते है। इसमें आम लोगों के लिए 7.05% का ब्याज मिलता है।
बुजुर्गों के लिए दोनों FD में ज्यादा ब्याज मिलता है। “इंड सुपर 400 डेज” में 7.75% और “इंड सुप्रीम 300 डेज’ में 7.55% ब्याज मिलता है।
80 साल से ज्यादा उम्र वालों को और ज्यादा ब्याज मिलता है। “इंड सुपर 400 डेज” में 8.00% और “इंड सुप्रीम 300 डेज” में 7.80% ब्याज दिया जा रहा है।
इस FD स्कीम में आप पैसे जल्दी निकाल सकते हैं। जरूरत पड़ने पर तय समय से पहले आप पैसे आसानी से निकाल सकते है।
Advertisement