Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

एक मैच खेलने की लाखों रूपए की फीस लेते हैं भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी

NULL

06:51 PM Feb 02, 2018 IST | Desk Team

NULL

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की दीवानी तो पूरी दुनिया ही है। धोनी ने अपने जबरदस्त खेल से दुनियाभर के दर्शकों को अपना दिवाना बना दिया है। धोनी जब से भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने हैं वह तब से ही अपने जबरदस्त खेल से सुर्खियों में बने ही रहे हैं।

Advertisement

आज महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के जिस मुकाम पर हैं वहां पर वह अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर पहुंचे हैं। महेन्द्र सिंह धोनी को अपने वक्त का सबसे प्रतिभाशानी कप्तान माना जाता है।

महेन्द्र सिंह धोनी 36 साल के हैं और उनका जन्म 7 जुलाई 1981 में रांची के एक राजपूत परिवार में हुआ था। धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं। धोनी का भारत के सबसे सफल एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान के तौर पर लिया जाता है।

भारत के सबसे बेहतरीन कप्तान के रूप में इतिहास में लिख जाएगा। धोनी को एक असाधारण उज्जवल और आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर लिया जाता है।

महेन्द्र सिंह धोनी को साल 2009 में भारतीय क्रिकेट टीम में अपना विशिष्ट योगदान देने पर देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया है।

भारतीय क्रिकेटर्स जितने अपने खेल को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा में रहते हैं उतने ही वह अपनी कमाई को लेकर भी जाने जाते हैं। आज हम आप सभी को महेन्द्र सिंह धोनी की फीस के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी की सालाना तनख्वाह लगभग 2 करोड़ रूपए है। धोनी की साल की फीस 2 करोड़ लेते हैं। धोनी एक टेस्ट मैच खेलने के लिए 15 लाख रूपए लेते थे। धोनी को एक टी-20 और वनडे मैच खेलने के लिए 6 लाख रुपए लेते हैं।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Advertisement
Next Article