Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारतीय क्रिकेटरों ने दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि

09:39 AM Oct 10, 2024 IST | Juhi Singh

Indian cricketers paid tribute to Ratan Tata: भारत के दिग्गज बिजनेसमैन और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। रतन टाटा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। दुनिया भर में अपने बिजनेस अंपायर को खड़ा करने वाले रतन टाटा के निधन पूरे देश में शोक की लहर है। टाटा के निधन के पर भारतीय टीम खिलाड़ियों ने भी अपना दुख प्रकट करते हुए इस महान हस्ती को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

Advertisement

Highlights

रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन
टाटा के निधन के पर भारतीय टीम खिलाड़ियों ने श्रद्धांजलि दी
क्यों याद आएंगे रतन टाटा

 

वीरेंद्र सहवाग ने ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमने एक सच्चे भारत के रत्न को खो दिया। श्री रतन टाटा जी। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। ओम शांति।'

सुरेश रैना ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व क्रिकेटर सुरेश ने श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'भारत ने आज एक सच्चे आइकन को खो दिया। रतन टाटा सर के दूरदर्शी नेतृत्व, उनकी करुणा और परोपकार के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने हमारे देश और दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उनकी विरासत हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी। ओम शांति।'

हरभजन सिंह ने दी श्रद्धांजलि

हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, सतनाम वाहेगुरु, रतन टाटा जी आधुनिक भारत के निर्माताओं में से एक के रूप में हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। उनके नेतृत्व, विनम्रता और नैतिकता और मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने एक ऐसा मानदंड स्थापित किया जो पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनकी विरासत को हमेशा याद किया जाएगा, न केवल उनके द्वारा बनाई गई कंपनियों के लिए, बल्कि उन अनगिनत जिंदगियों के लिए भी, जिन्हें उन्होंने अपनी करुणा और उदारता से छुआ। ईश्वर उनकी आत्म को शांति दे।'

सूर्यकुमार ने दी श्रद्धांजलि

टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, 'दयालुता का प्रतीक, सबसे प्रेरणादायक, एक आदमी का चमत्कार। सर, आपने बहुत सारे दिलों को छू लिया है। आपका जीवन राष्ट्र के लिए वरदान रहा है। आपकी अंतहीन और बिना शर्त सेवा के लिए धन्यवाद। आपकी विरासत जीवित रहेगी।'

क्यों याद आएंगे रतन टाटा

86 वर्ष की उम्र में मुंबई में स्‍वर्गवास हो गया। उनके नेतृत्व में टाटा ग्रुप को ग्लोबल पहचान मिली। उन्हें उनके कुशल और दूरदर्शी फैसलों के लिए हमेशा यादा किया जाता रहेगा। रतन टाटा को इस सप्ताह के शुरुआत में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में भर्ती करवाए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर अपने स्वास्थ्य का अपडेट दिया था। यह उनका अंतिम सोशल मीडिया पोस्ट था। रतन टाटा का यह पोस्ट अब काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे शेयर कर रहे हैं। इस पोस्ट में वे लिखते हैं कि नियमित उम्र संबंधी जांच के लिए वे अस्तपाल में थे।

 

Advertisement
Next Article