Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारतीय साइकलिंग की रफ्तार बढ़ी

भारतीय साइक्लिस्ट के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित साइकलिंग फ़ेडरेशन आफ इंडिया ने अब उंचे ख्वाब देखने शुरू कर दिए हैं।

09:55 AM Sep 08, 2019 IST | Desk Team

भारतीय साइक्लिस्ट के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित साइकलिंग फ़ेडरेशन आफ इंडिया ने अब उंचे ख्वाब देखने शुरू कर दिए हैं।

नई दिल्ली : भारतीय साइक्लिस्ट के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित साइकलिंग फ़ेडरेशन आफ इंडिया ने अब उंचे ख्वाब देखने शुरू कर दिए हैं। जिस साइकल को कुछ साल पहले पन्चर कहा जाता था अब उसकी रफ्तार बढ़ गई है। यही कारण है कि फेडरेशन ने गुवाहाटी और दिल्ली में चल रही अकादमियों के बाद छह अन्य अकादमियाँ खोलने का फ़ैसला किया है। 
Advertisement
अब राँची, त्रिपुरा, पुणे, हैद्राबाद, त्रिवेंद्रम और अंडमान में साइकलिंग अकादमियों के खुल जाने के बाद और बेहतर नतीजों की उम्मीद की जा सकती है। यही कारण है कि फ़ेडरेशन ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन का लक्ष्य रखा है। सभी अकाडमियों को भारतीय खेल प्राधिकरण, खेलो इंडिया और राज्य खेल बोर्ड का सहयोग मिलेगा। 
यहाँ आयोजित एक कार्यक्रम में फ़ेडरेशन के महासचिव ओंकार सिंह ने अपने खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों के टीम वर्क को सराहा और दावा किया कि 9 से 11 सितंबर तक राजधानी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले ट्रैक एशिया कप 2019 में मेजबान खिलाड़ी अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। 
इस इवेंट में कज़ाकिस्तान, होंगकॉंग, उज़बेकिस्तान, यूएई, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, ईरान, चीन, म्यानमार, सिंगापुर, नेपाल, श्रीलंका, लातविया, स्लोवाकिया, और भारत सहित 16 देश भाग ले रहे हैं।

Advertisement
Next Article