Ukraine Russia War : जंग के बीच बिगड़े हालात...भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी - भारत के नागरिक जल्द छोड़ दें यूक्रेन
भारत ने बुधवार को अपने सभी नागरिकों को यूक्रेन की यात्रा करने से बचने की सलाह जारी की। एडवाइजरी में यूक्रेन में “बिगड़ती सुरक्षा स्थिति” का हवाला देते हुए छात्रों और भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी।
05:57 AM Oct 20, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
भारत ने बुधवार को अपने सभी नागरिकों को यूक्रेन की यात्रा करने से बचने की सलाह जारी की। एडवाइजरी में यूक्रेन में “बिगड़ती सुरक्षा स्थिति” का हवाला देते हुए छात्रों और भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी। इस एडवाइजरी को यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रकाशित किया है।
Advertisement
Advisory for Indian Nationals@MEAIndia @DDNewslive @DDNational @PIB_India @IndianDiplomacy pic.twitter.com/bu4IIY1JNt
— India in Ukraine (@IndiainUkraine) October 19, 2022
Advertisement
यूक्रेन के चार क्षेत्रों में मार्शल लॉ का ऐलान
Advertisement
वहीं, बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों में मार्शल लॉ का ऐलान किया। ये क्षेत्र लुहान्स्क, डोनेट्स्क, जापोरिज्जिया और खेरसॉन है। मार्शल लॉ की घोषणा के बाद रूस के सभी क्षेत्रों के प्रमुखों को अतिरिक्त आपात शक्तियां मिल गई हैं।
हमले में रूस कर रहा है आत्मघाती ड्रोन का इस्तेमाल
सोमवार सुबह कीव में कई विस्फोटों की आवाज सुनाई दी। बताया गया कि ईरान निर्मित ड्रोन से यूक्रेनी शहरों और बुनियादी ढांटे पर हमला किया गया। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा, यूक्रेन की राजधानी पर हमलों से पांच लोग मारे गए हैं। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि देश के 30 प्रतिशत बिजली स्टेशन नष्ट हो गए हैं। जिससे पुतिन प्रशासन के साथ बातचीत के लिए गुंजाइश नहीं बची है।

Join Channel