Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ा उछाल,  4.307 अरब डॉलर की बढ़त

07:43 AM Jun 15, 2024 IST | Aastha Paswan

Indian Foreign Exchange Reserves: 7 जून को खत्म हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.307 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 655.817 अरब डॉलर के नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है। RBI के डेटा के मुताबिक बीते दो हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में 9.13 बिलियन डॉलर का उछाल देखने को मिला है।

विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ा उछाल

देश की अर्थव्यवस्था में एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, देश का विदेशी मुद्रा भंडार नए ऐतिहासिक ऊंचाई पर जा पहुंचा है। बता दें, 7 जून को खत्म हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.307 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 655.817 अरब डॉलर के नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है। RBI की ओर से शुक्रवार को जारी डेटा में यह जानकारी दी गई है।

Advertisement

4.837 अरब डॉलर के उछाल

31 मई को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.837 अरब डॉलर के उछाल के साथ 651.51 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था। इससे पहले, विदेशी मुद्रा भंडार का उच्चतम स्तर 10 मई को 648.87 अरब डॉलर था। पिछले कुछ सप्ताहों में विदेशी मुद्रा भंडार में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

FCA में 3.773 अरब डॉलर का इजाफा

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 7 जून को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA) 3.773 अरब डॉलर बढ़कर 576.337 अरब डॉलर हो गईं। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में FCA एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किए जाने वाले एफसीए में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी करेंसी में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व में भी इजाफा

रिजर्व बैंक ने कहा कि रिपोर्टिंग वीक में इंटरनेशनल मोनेटरी फंड (IMF) के पास भारत की रिजर्व पोजीशन भी एक करोड़ डॉलर बढ़कर 4.336 अरब डॉलर हो गई।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article