टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भारतीय उद्योग का INC पर भरोसा 85% तक पहुंचा, डेलॉइट द्वारा सर्वेक्षण

02:22 PM Jun 24, 2025 IST | Himanshu Negi
deloitte

कॉरपोरेट विश्वास में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। सर्वेक्षण के अनुसार तीन वर्ष में लगभग 26 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है साथ ही सर्वेक्षण में पांच क्षेत्रों पर भी सुझाव दिया गया है। बता दें कि कंसल्टेंसी फर्म डेलॉइट ने सर्वेक्षण के दौरान बताया कि भारत का INC पर भरोसा वर्ष 2025 में लगभग 85 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वहीं वर्ष 2022 में यह सिर्फ 59 प्रतिशत ही था। तेजी से बढ़ता प्रतिशत निरंतर विश्वास और अनुकूलनशीलता को दर्शाता है।

Advertisement

34 सवालों पर विचार साझा

बता दें कि डेलॉइट द्वारा किया गया सर्वेक्षण सी-सूट और सी-1 स्तर के अधिकारियों के बीच किया गया था। इन सभी अधिकारियों ने लगभग 34 सवालों पर विचार साझा किए थे। वहीं मीडिया और दूरसंचार, ऊर्जा, संसाधन, बैंकिंग और अन्य वित्तीय सेवाएं, जीवन विज्ञान, सरकारी और सार्वजनिक सेवाएं, उद्यम पूंजी क्षेत्र के 8 उद्योगों से अलग अलग 963 प्रतिक्रियाएं साझा की गई थी।

व्यय प्रबंधन और आईटीसी में सुधार

सर्वेक्षण किए गए नतीजों के अनुसार लगभग 10 प्रतिशत अधिकारियों ने व्यय प्रबंधन और आईटीसी में सुधार और अनलॉक करने पर जोर दिया है साथ ही 5 प्रतिशत अधिकारियों ने कई निर्णयों पर अपनी सीमित स्पष्टता साझा की है। वहीं कई उत्तरदाताओं ने माना है कि GST circular में सुधार हुआ है और जमीनी स्तर कार्य किया गया है।

सुधार के लिए सूची जारी

बता दें कि इस सर्वेक्षण के लिए deloitte ने वर्ष 2024 में कई क्षेत्रों में सुधार के लिए सूची जारी की थी इसी सूची के अनुसार जांच प्रक्रिया को सुधारना, निर्यात, कार्यशील पूंजी को कम करने के लिए सूची जारी की थी। साथ ही बताया गया कि GST के उद्देश्य को पूरा करने के लिए, डेटा एकत्र करने के लिए AI का प्रयोग करना शामिल है।

Also Read: भारत के निर्यात में 8% की वृद्धि, चावल का अहम योगदान

Advertisement
Next Article