Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दो दूल्‍हों के साथ आयी दो बारात, अनूठे अंदाज में की इन दो भारतीय लड़कों ने शादी

पराग मेहता और वैभव जैन भारतीय हैं। ये दोनों अमेरिका में रहते हैं। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और इन्होंने हाल ही में धूम-धाम से शादी भी कर ली।

07:38 AM Jul 11, 2019 IST | Desk Team

पराग मेहता और वैभव जैन भारतीय हैं। ये दोनों अमेरिका में रहते हैं। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और इन्होंने हाल ही में धूम-धाम से शादी भी कर ली।

पराग मेहता और वैभव जैन भारतीय हैं। ये दोनों अमेरिका में रहते हैं। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और इन्होंने हाल ही में धूम-धाम से शादी भी कर ली। हालांकि ये इन दोनों का मन था शादी में ज्यादा तामझाम ना हो। 
Advertisement

सबसे खास बात पराग मेहता और वैभव जैन के परिवार वालों ने समलैंगिक शादी को समर्थन दिया। ये भारतीय रीति-रिवाजों से और परंपराओं से वह वाकिफ हैं। इन दोनों ने अपनी शदी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

दूल्हे की तैयार हुए दोनों

अपनी शादी में दोनों दूल्हे की तरह सजकर आए। दोनों ओर से बारात भी आई। पराग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा उन्होंने जैन परंपरा में शादी की योजना बनाने का सबसे जटिल हिस्सा है कि समारोह सही से हो जाए। क्योंकि बहुत सारे रीति-रिवाज और अनुष्ठान  हैं। 
इनमें कई सारे रीति-रिवाज साफ तौर पर लड़की के लिए हैं। वो तो शुक्र है कि वैभव ने यह कष्ट उठाया और उसने एक बेहद शानदार स्क्रिप्ट तैयार की और वैसे देखा जाए तो इन रिवाजों को सच में बदलने की आवश्यकता थी।
 
अपनी शादी को रीति-रिवाजो से जोड़ते हुए इन दोनों ने मॉडर्न टच दिया। दोनों दूल्हा बने। दोनों ने हाथों पर मेंहदी भी लगवाई। जबकि शादियों में तो मेंहदी दुल्हन लगाती है। लेकिन इन दोनों ने यहां पर थोड़ा बदलाव किया। 

दोनों की सास ने किया तिलक

पराग ने बताया कि लड़के मेंहदी नहीं लगाते हैं। क्योंकि यह केवल दुल्हन के लिए होती है। अपनी शादी के दिन दोनों दूल्हा बने और बारात और परिवार वालों के साथ नाचते-गाते हुए मंडप तक भी आए। दोनों की सास ने दोनों को तिलक भी किया। जब बात कन्यादान की आई तब भी वैभव ने इसमें थोड़ा चेंज किया। 
वैभव ने कन्यादान की बदले वरदान करवाया। इसमें दूल्हे का दान हुआ। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि वैभव और पराग की फैमिली वालों ने दोनों का खूब अच्छे से समझा और उनका साथ दिया। 
Advertisement
Next Article