W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भारतीय नौसेना के पराक्रम से कांपते है दुश्मन, समुद्री सीमाओं की रक्षा करने वालें जवानों को सलाम

02:48 PM Dec 04, 2025 IST | Himanshu Negi
भारतीय नौसेना के पराक्रम से कांपते है दुश्मन  समुद्री सीमाओं की रक्षा करने वालें जवानों को सलाम
Indian Navy Motto (source: social media)

Indian Navy Motto:  भारतीय नौसेना की उपलब्धियों और राष्ट्रीय सुरक्षा में इसके योगदान के उपलक्ष्य में हर वर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1971 के युद्ध में नौसेना की सफलता का प्रतीक है, जब ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत भारतीय सेना ने पीएनएस खैबर सहित चार पाकिस्तानी जहाजों को डुबोकर पाकिस्तानी नौसेना को करारा झटका दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना दिवस के अवसर पर सभी भारतीय नौसेना कर्मियों को शुभकामनाएं दीं और बढ़ती आत्मनिर्भरता, दृढ़ संकल्प और देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने वाले पराक्रम के लिए नौसेना की प्रशंसा की।

Advertisement

Indian Navy Motto

Indian Navy Motto
Indian Navy Motto (source: social media)

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों को नौसेना दिवस की शुभकामनाए दी और कहा कि हमारी नौसेना असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प का पर्याय है। वे हमारे तटों की रक्षा करते हैं और हमारे समुद्री हितों को बनाए रखते हैं। हाल के वर्षों में हमारी नौसेना ने आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है। इससे हमारी सुरक्षा व्यवस्था और मज़बूत हुई है।

Advertisement

Indian Navy Day 2025

भारतीय नौसेना ने बुधवार को केरल के तिरुवनंतपुरम तट पर एक ऑपरेशनल शोकेस में अपनी बढ़ती समुद्री क्षमताओं का प्रदर्शन किया। स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत से लेकर अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत उदयगिरि तक, इस कार्यक्रम में बल की बहु-क्षेत्रीय युद्ध तत्परता पर प्रकाश डाला गया। सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नौसेना दिवस समारोह के एक भाग के रूप में शंगुमुघम समुद्र तट से इस प्रदर्शन को देखा।

Advertisement

Indian Navy Power

Indian Navy Power
Indian Navy Power (source: social media)

इस प्रदर्शन में आईएनएस विक्रांत, एक पनडुब्बी, चार तीव्र हस्तक्षेप पोतों तथा लड़ाकू जेट, निगरानी विमान और हेलीकॉप्टरों सहित 32 विमानों सहित कुल 19 प्रमुख युद्धपोतों ने भाग लिया, जिससे नौसेना की बढ़ती परिचालन पहुंच और तैयारियों को दर्शाया गया।

ALSO READ: भारत में पुतिन के 30 घंटे! दोस्त मोदी के साथ प्राइवेट डिनर, बिजनेस डील… जानें रुसी राष्ट्रपति का पूरा शेड्यूल

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
Advertisement
×