टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

लंबी दूरी के हमलों में भारतीय नौसेना की तैयारी, अरब सागर में दागी एंटी-शिप मिसाइल

भारतीय नौसेना ने दिखाई युद्ध क्षमता और तत्परता

03:55 AM Apr 28, 2025 IST | Himanshu Negi

भारतीय नौसेना ने दिखाई युद्ध क्षमता और तत्परता

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में ब्रह्मोस एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया, जो लंबी दूरी के हमलों की तैयारी को दर्शाता है। यह अभ्यास पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुआ, जिसमें नौसेना ने अपनी युद्ध क्षमता और तत्परता का प्रदर्शन किया।

Advertisement

भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने लंबी दूरी के सटीक हमलों के लिए अपनी तैयारी को प्रदर्शित करते हुए सफलता पूवर्क पोत विध्वंसक अभ्यास किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़े तनाव के बीच यह अभ्यास किया गया। भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय नौसेना के पोतों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए मंचों, प्रणालियों और चालक दल की तत्परता को पुनः प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए पोत विध्वंसक अभ्यास सफलतापूवर्क किया।

कई सफल एंटी-शिप फायरिंग की

उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए हर समय, कहीं भी, हर तरह से युद्ध के लिए तैयार है। इस तरह की कवायद के तहत प्रतिद्ंदी के पोतों को निशाना बनाने का अभ्यास किया जाता है। भारतीय नौसेना के जहाजों ने अरब सागर में कई सफल एंटी-शिप फायरिंग की है। नौसेना ने अरब सागर में ब्रह्मोस एंटी शिप मिसाइल फायर की, जिसकी रेंज करीब 300 किलोमीटर है।

अरब सागर में नौसेना का मिसाइल परीक्षण, INS Surat ने भेदा लक्ष्य

आईएनएस सूरत से मिसाइल परीक्षण

इससे पहले, पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के 48 घंटे के भीतर भारत ने दुश्मनों को कड़ा संदेश देते हुए गुरुवार को जंगी जहाज आईएनएस सूरत से मिसाइल परीक्षण किया। नौसेना ने मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी।

Advertisement
Next Article