टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भारतीय नौसेना के नए विध्वंसक पोत का समुद्री परीक्षण शुरू

भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित विध्वंसक पोत मोरमुगांव का समुद्री परीक्षण रविवार को अरब सागर में शुरू हुआ। पी-15बी परियोजना के तहत निर्मित इस युद्धपोत का पहला समुद्री परीक्षण संयोग से पूर्तगाल से गोवा की आजादी की 60वीं जयंती के दिन हुआ

12:08 AM Dec 20, 2021 IST | Shera Rajput

भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित विध्वंसक पोत मोरमुगांव का समुद्री परीक्षण रविवार को अरब सागर में शुरू हुआ। पी-15बी परियोजना के तहत निर्मित इस युद्धपोत का पहला समुद्री परीक्षण संयोग से पूर्तगाल से गोवा की आजादी की 60वीं जयंती के दिन हुआ

भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित विध्वंसक पोत मोरमुगांव का समुद्री परीक्षण रविवार को अरब सागर में शुरू हुआ।
पी-15बी परियोजना के तहत निर्मित इस युद्धपोत का पहला समुद्री परीक्षण संयोग से पूर्तगाल से गोवा की आजादी की 60वीं जयंती के दिन हुआ। मोरमुगांव पी15बी श्रेणी के तहत निर्मित दूसरा स्वदेशी स्टील्थ विध्वंसक पोत है जिसे 2022 के मध्य में अधिकृत रूप से नौसेना में शामिल किए जाने की योजना है।
देश पुर्तगाली शासन से गोवा की मुक्ति के 60 साल पूरे होने का मना रहा है जश्न
भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘इस जहाज को समुद्र में उतारने के लिए 19 दिसंबर की तारीख सबसे उपयुक्त थी, क्योंकि आज देश पुर्तगाली शासन से गोवा की मुक्ति के 60 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है।’’
भारतीय नौसेना ने गोवा की मुक्ति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
बयान में कहा गया, ‘‘भारतीय नौसेना ने गोवा की मुक्ति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस पोत का नाम समुद्र तटीय राज्य गोवा को समर्पित करने से न केवल नौसेना तथा गोवा के लोगों के बीच आत्मीय संबंधों में वृद्धि होगी, बल्कि यह जहाज की पहचान को स्थायी रूप से राष्ट्र निर्माण में नौसेना द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका से भी जोड़ता है।’’
Advertisement
Advertisement
Next Article