For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

London में भारतीय मूल के सिख की कार पर हुआ हमला, काफी समय से मिल रहीं थीं खालिस्तान समर्थकों की ओर से धमकियां

12:57 PM Oct 01, 2023 IST | NAMITA DIXIT
london में भारतीय मूल के सिख की कार पर हुआ हमला  काफी समय से मिल रहीं थीं खालिस्तान समर्थकों की ओर से धमकियां

London: एक खालिस्तान विरोधी सिख की कार पर चरमपंथियों ने शनिवार को हमला कर दिया। इससे पहले पीड़ित को लम्बे समय से धमकियां मिल रहीं थीं। सूत्रों के मुताबिक, इंग्लैंड में रेस्तरां चलाने वाला पीड़ित सिख खालिस्तानियों के खिलाफ काफी मुखर था, जिससे पहले भी इसे जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं।
लगातार हिंसा और बलात्कार की धमकियां दी जा रही
आपको बता दें पीड़ित व्यक्ति का नाम हरमन सिंह है। इस बात की जानकरी खुद को ब्रिटिश हिंदुओं और भारतीयों का एक सामाजिक आंदोलन बताने वाले इनसाइटुक ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट कर दी। पोस्ट में दावा किया गया कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर हरमन सिंह कपूर की कार पर गोलियां चलाईं। साथ ही कथित खालिस्तान समर्थकों की तरफ से उनके परिवार को भी लगातार हिंसा और बलात्कार की धमकियां दी जा रही हैं।
दोनों कारों के सामने लाल रंग छिड़क दिया
दरअसल, हरमन सिंह ने खुद दावा किया कि पिछले आठ महीनों में उन पर चार बार हमला हो चुका है। अब एक ताजा घटना के बारे में उन्होंने बताया कि उनकी कारें सामने के लॉन में खड़ी थीं। तभी कुछ लोग गालियां देते हुए आये और उन्होंने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने के बाद उन्होंने दोनों कारों के सामने लाल रंग छिड़क दिया।दरअसल, वे ऐसा कर जान से मारने की धमकी देना चाहते थे। हरमन सिंह ने दावा किया कि खालिस्तान विरोधी सोशल मीडिया पोस्ट के बाद से उन्हें हजारों जान से मारने की धमकियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि खालिस्तान समर्थकों ने उनकी पत्नी और बेटी को बलात्कार की धमकियां भेजी हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×